पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- उपमंडल पावंटा साहिब में गेंहू की सुरक्षा के लिये फायर बिग्रेड के वाहनों को तैनात करने बारे में आज रोड सेफ्टी क्लब ने एसडीएम गुंजित सिंह चीमा को एक ज्ञापन सौंपा। रोड सेफ्टी क्लब के सदस्यों का कहना है कि पावंटा में गेंहू की फसल पकनी शुरू हो गई है,बीतें सालों में विभिन्न क्षेत्रों में हर साल गर्मीयों के दिनों में शॉट सार्किट होने की वजह से आग की घटनायें हो चुकी है। लेकिन इस बार ऐसा न हो इसके उचित इंतजाम किये जाएँ क्योंकि ,दमकल की गाडीयां रामपुरघाट खड़ी होती है आग की घटना अगर भगानी क्षेत्र में हो जाती है तो ऐसे समय में दमकल की गाडी पहुचने में 1 घन्टा लगता है,तब तक बहुत बड़ा नुकसान हो जाता है ।ऐसे ही अन्य क्षेत्रों की समस्या है, विभिन्न क्षेत्रों में 10 किलोमीटर की दूरी पर अगर दमकल की गाडी को स्थापित किये जाये तो आग जैसी अनहोनी घटनाओं पर समय रहते काबू पाया जा सकता है। इसके लिये माजरा,बाता पुल चौक, व हरीपुर टोहाना में दमकल के स्थान चिन्हित किये जायें। एसडीएम गुंजित सिंह चीमा पावंटा साहिब से तुरंत प्रभाव से उपरोक्त विषय पर शीघ्र अति शीघ्र कार्यवाही की मांग उठाई है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Wednesday, September 2
