Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उपायुक्त ने जिला स्तरीय शिरगुल देवता बैशाखी मेले का किया शुभारंभ
    सिरमौर

    उपायुक्त ने जिला स्तरीय शिरगुल देवता बैशाखी मेले का किया शुभारंभ

    By Himachal VartaApril 14, 2023
    Facebook WhatsApp

    शिरगुल महाराज की शोभा यात्रा के साथ आरंभ हुआ तीन दिवसीय बैशाखी मेला
    राजगढ, ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा)-सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र का प्रसिद्व एवं पारंपरिक तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैशाखी मेले का शुभारंभ आज उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने दीप प्रज्जवलित कर किया।शिरगुल देवता की पारंपरिक रूप से पूजा अर्चना के बाद उपायुक्त ने शिरगुल महाराज की पालकी के साथ शोभा यात्रा में भाग लिया। शिरगुल देवता की पालकी की शोभायात्रा पारंपरिक वाद्य यन्त्रों के साथ शिरगुल देवता मन्दिर से राजगढ़ बाजार होते हुए मेला ग्राउंड नेहरू मैदान तक निकाली गई, जिसमें बडू साहिब के गतका दल तथा यंगद्रंग बोन मोनासटिक सैन्टर दौलाजी व उत्तरी क्षेत्रीये संास्कृतिक केन्द्र पटियाला के दलों ने भाग लिया।उपायुक्त राम कुमार गौतम ने लोगों को संबोधित करते हए कहा कि बैशाखी मेले का शुभारंभ 20वीं शताब्दी से किया गया है और राजगढ़ का यह मेला प्रदेश के प्राचीन मेलों में से एक है जिसे हर वर्ष बैशाख की संक्रांति को इस क्षेत्र के आराध्य देव शिरगुल के नाम पर मनाया जाता है। इस सुप्रसिद्व एवं पारंपरिक मेले को राजगढ़ क्षेत्र के आस-पास के सभी गावों के लोग मिलजुल कर मनाते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले के दौरान सांस्कृतिक संध्याओं के साथ-साथ दिन में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिससे जिला सिरमौर की समृद्व संस्कृति के साथ-साथ प्रदेश व स्थानीय लोक कलाकारों को मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन करने का अवसर मिलेगा।उन्होंने कहा कि मेले एवं त्यौहार हिमाचल की विशेष पहचान है और इन मेलों के आयोजन से जहां एक ओर हमें एक दूसरे की संस्कृति को समझने का अवसर मिलता है वहीं इन मेलों के माध्यम से आपसी भाईचारे की भावना को भी बल मिलता है।इससे पूर्व उपायुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया।  अध्यक्ष मेला कमेटी एवं एसडीएम राजगढ़ यादविंद्र पॉल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।इस अवसर राजगढ़ के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न सांस्कृतिक दलों के कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।  इस मौके पर पुलीस उप-अधीक्षक अरूण मोदी, तहसीलदार उमेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.