Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड सोलन के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • नगर निगम सोलन के सभी 17 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, May 31
    Himachal Varta
    Home»राजनैतिक»जयराम को नहीं दिख रही कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां : अवस्थी
    राजनैतिक

    जयराम को नहीं दिख रही कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां : अवस्थी

    By Himachal VartaApril 17, 2023
    Facebook WhatsApp
    सोलन( हिमाचल वार्ता न्यूज) पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लगातार कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटियों को लेकर उपहास उड़ा रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस द्वारा यह गारंटियां कभी भी पूरी नहीं की जाएगी। दो दिन पूर्व उन्होंने यह कहकर सुक्खू सरकार पर तंज कसा था कि उनके घर के आगे गोबर के ढेर लग चुके हैं।  गारंटी के अनुसार कांग्रेस उनसे कब यह गोबर खरीदेगी। इसे लेकर मलौण मेले में पहुंचे सीपीएस संजय अवस्थी ने जयराम ठाकुर पर पलटवार करते हुए कहा कि हाथ से सत्ता निकल जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री पूरी तरह से बौखला चुके हैं। सत्ता विहीन होने का गम उनसे बर्दाश्त नहीं हो रहा है। यही वजह है कि वह अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। अवस्थी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सत्ता जाने के गम से परेशान हैं। यही वजह है कि उन्हें कांग्रेस की 4 माह की उपलब्धियां दिखाई नहीं दे रही बल्कि उन्हें अब केवल अपने घर के आगे पड़ा गोबर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा 100 दिनों में महिलाओं को 1500 रुपए देने का प्रावधान कर लिया गया है। प्रदेश को हरित प्रदेश बनाया जा रहा है। कर्मचारियों को ओपीएस  देने के लिए एसओपी तैयार कर ली गई है। किसानों के लिए हिमगंगा योजना आरंभ कर दी गई है। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजत किए गए हैं, लेकिन जयराम ठाकुर को केवल गोबर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि जो भी गारंटियां कांग्रेस द्वारा दी गई है, वह पूरी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने केवल प्रदेश के कर्मचारियों को प्रताडि़त और शोषित किया। यही वजह है कि वह आज सत्ता से बाहर हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड सोलन के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.