सोलन( हिमाचल वार्ता न्यूज) पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लगातार कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटियों को लेकर उपहास उड़ा रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस द्वारा यह गारंटियां कभी भी पूरी नहीं की जाएगी। दो दिन पूर्व उन्होंने यह कहकर सुक्खू सरकार पर तंज कसा था कि उनके घर के आगे गोबर के ढेर लग चुके हैं। गारंटी के अनुसार कांग्रेस उनसे कब यह गोबर खरीदेगी। इसे लेकर मलौण मेले में पहुंचे सीपीएस संजय अवस्थी ने जयराम ठाकुर पर पलटवार करते हुए कहा कि हाथ से सत्ता निकल जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री पूरी तरह से बौखला चुके हैं। सत्ता विहीन होने का गम उनसे बर्दाश्त नहीं हो रहा है। यही वजह है कि वह अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। अवस्थी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सत्ता जाने के गम से परेशान हैं। यही वजह है कि उन्हें कांग्रेस की 4 माह की उपलब्धियां दिखाई नहीं दे रही बल्कि उन्हें अब केवल अपने घर के आगे पड़ा गोबर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा 100 दिनों में महिलाओं को 1500 रुपए देने का प्रावधान कर लिया गया है। प्रदेश को हरित प्रदेश बनाया जा रहा है। कर्मचारियों को ओपीएस देने के लिए एसओपी तैयार कर ली गई है। किसानों के लिए हिमगंगा योजना आरंभ कर दी गई है। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजत किए गए हैं, लेकिन जयराम ठाकुर को केवल गोबर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि जो भी गारंटियां कांग्रेस द्वारा दी गई है, वह पूरी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने केवल प्रदेश के कर्मचारियों को प्रताडि़त और शोषित किया। यही वजह है कि वह आज सत्ता से बाहर हैं।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
