नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के नाहन-श्री रेणुका जी मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भिजवाया गया है, यहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने एक महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है।घायलों की पहचान चरिश पुत्र कृष्ण कुमार निवासी पानीपत हरियाणा, संगीता (45) पत्नी कृष्ण कुमार, यतिन (24) पुत्र दिनेश कुमार रोहनी सेक्टर-17 दिल्ली व आशु (38) पत्नी कमल के रूप में हुई है।वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक कार न० एचआर-06ए-5414) रेणुका की तरफ से आ रही थी।इस दौरान जैसे ही कार दोसड़का के समीप पहुंची तो अचानक चालक गाड़ी से संतुलन खो बैठा, जिस कारण गाड़ी सड़क से लुढ़क कर सीधा निचले हाईवे पर गिर गई।हादसे में दो महिला एवं दो पुरुष घायल हुए हैं। घटना के बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी मीनाक्षी शाह ने की है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
