Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»मनोरंजन»बी0 सी0 बडालिया बैशाखी की अंतिम संध्या पर रहे मुख्य अतिथि
    मनोरंजन

    बी0 सी0 बडालिया बैशाखी की अंतिम संध्या पर रहे मुख्य अतिथि

    By Himachal VartaApril 17, 2023
    Facebook WhatsApp

    राजगढ, (  हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा)14 से 16 अप्रैल तक आयोजित किए जा रहे ज़िला सिरमौर का प्रसिद्व एवं पारंपरिक तीन दिवसीय बैशाखी मेले की अन्तिम सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल पुलिस बैंड हारमनी ऑफ द पाईनस ने एक से बड़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के साथ-साथ लोगों को नाचने व थिरकने पर मज़बूर कर दिया। हिमाचल पुलिस बैंड ने ये मेरा इंडिया-आई लव म्ई इंडिया, लागा ढोलो रा ढमाका, कोई मिल गया क्या बताउं यारो आदि गानों से लोगों का स्वस्थ मनोरंजन किया। इसके अलावा प्रसिद्व कलाकार राजीव राजा और तनूजा चौहान ने भी अपनी शानदार एवं सुरीली आवाज से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
    प्रसिद्व कलाकार राजीव राजा ने तरवारों पे सर वार दिए अंगारों में जिस्म जलाया है, सारे उमरी पापीया पुजे मुरतो तेरे, भरी बरसात में पी लेने दो और कलाकार तनुजा चौहान ने ये मेरा दिल प्यार का दिवाना, बेलुए बुरा आया ज़माना आदि गीत व नाटियों से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।अन्तिम सांकृतिक संध्या कार्यक्रम में बी0सी0 बडालिया सदस्य रियल एस्टेट नियामक प्राधिकारण हिमाचल प्रदेश ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर राजकुमार सूद विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री बडालिया ने कहा कि उत्सव, मेले और त्यौहार हमारी प्राचीन समृद्व संस्कृति के द्योतक हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति विशुद्व संस्कृति है जो भारतीय संस्कृति की पहचान है और विशेषकर सिरमौर की संस्कृति प्रदेश की संस्कृति से अलग है। उन्होंने सिरमौर की संस्कृति को संजोए रखने के लिए सिरमौर वासियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि हमारी संस्कृति में धार्मिक, अध्यात्मिक और सांस्कृतिक समावेश देखने को मिलता है। उन्होंने मेला कमेटी को मेले के सफल आयोजन के लिए भी बधाई दी।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने मेला समिति द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया।  इससे पूर्व अध्यक्ष मेला कमेटी एवं एसडीएम राजगढ़ यादविंद्र पॉल ने मुख्य अतिथि बी0 सी0 बडालिया व विशेष अतिथि राजकुमार सूद का स्वागत करते हुए शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।तीसरी सांस्कृतिक संध्या के दौरान जहां एक से बढ़कर एक कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी वहीं लोक सम्पर्क विभाग के नाट्य निरीक्षक मनोज भारद्वाज ने बेहतरीन मंच संचालन का प्रदर्शन किया।इस अवसर पर तहसीलदार उमेश शर्मा, नायब तहसीलदार दया नन्द शर्मा, सेवानिवृत जिला लोक सम्पर्क अधिकारी बी0आर0 चौहान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.