नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):– जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन से 1672 वीवीपैट, सीयू व बीयू मशीनें आज सोमवार को वाहनों से बंगलुरू भेजी गईं है। जानकारी के अनुसार ये मशीनें एम टू मॉडल और एच एंड जे सीरिज की हैं, जो काफी पुरानी हो चुकी हैं।बता दें इन सभी को पुलिस व अधिकारियों की निगरानी में नाहन से भेजा गया। बताया जा रहा है कि इन सभी खराब मशीनों को बंगलुरू में नष्ट किया जाएगा।यहां से भेजी गई मशीनों में एम-2 मॉडल की 1549 वीवीपैट के अलावा एच एंड जे सीरिज के 86 कंट्रोल यूनिट (सीयू) और 37 बैलेट यूनिट (बीयू) शामिल हैं।नाहन के कोर्ट रोड पर स्थित निर्वाचन विभाग के वेयर हाउस से कड़ी सुरक्षा के बीच इन सभी मशीनों को ट्रक में लोड करके बंगलुरू के लिए रवाना किया गया।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17
