नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):– विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की परीक्षा में सिरमौर की बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। संगड़ाह उपमंडल की बेटी रंजना शर्मा ने हिंदी विषय में यूजीसी- नेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे जिला का नाम रोशन किया है। रंजना शर्मा एक साधारण परिवार से संबंध रखती है। इस सफलता से उन्होंने अभिभावकों व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।रिश्तेदार व जान पहचान के लोगों द्वारा बधाई व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी जा रही हैं। रंजना के माता- पिता खेती कर घर चलाते है। भाई पार्ट टाइम जॉब के साथ इग्नू से बीए की पढ़ाई कर रहा है। रंजना ने दसवीं तक की शिक्षा स्थानीय सरकारी स्कूल मंडवाच व 12वीं की शिक्षा गर्ल्स स्कूल नाहन से उत्तीर्ण की है। रंजना दो भाई व तीन बहनों में सबसे बड़ी है। एमए की पढ़ाई हिमाचल विश्वविद्यालय से की है। शिक्षा की पढ़ाई व शिमला में रहने का खर्चा भाई-बहन खुद उठाते हैं। रंजना शर्मा ने बताया कि वह अध्यापिका बनना चाहती है, इसके लिए वह कठिन परिश्रम कर रही है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
