Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पशुओं की बीमारी को रोकने के लिए 20 अप्रैल से 4 जून तक विशेष टीकाकरण अभियान-उपायुक्त
    सिरमौर

    पशुओं की बीमारी को रोकने के लिए 20 अप्रैल से 4 जून तक विशेष टीकाकरण अभियान-उपायुक्त

    By Himachal VartaApril 19, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (संजय सिंह) :- उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने बताया कि सिरमौर जिला में 20 अप्रैल से 4 जून तक पशुओं में बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान में पशुओं को मुंह और खुर सम्बन्धी बीमारियों के टीके लगाए जाएंगे। उन्होंने जिला के सभी पशुपालकों से आग्रह किया कि सभी पशुपालक, सम्बन्धित क्षेत्र में कार्यरत पशुपालन संस्थान में जाकर अपने पशुओं का निशुल्क टीकाकरण करवायें। उन्होंने बताया कि पशुओं के टीकाकरण के लिए सिरमौर जिला में वर्तमान में 1.15 लाख खुराक (डोज) उपलब्ध है।
    उपायुक्त बुधवार को नाहन में पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित पशुओं के प्रति क्रुरता निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।  आर.के. गौतम ने शहर में निराश्रित पशुओं की समस्या से निपटने के लिए पशुपालन विभाग नगर परिषद तथा पुलिस विभाग को सांझा रूप से जरूरी कदम उठाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि टैग लगे हुए पशु यदि निराश्रित घुमते हुए शहर में पाये जाते हैं तो उनका चालान किया जाये। इसी प्रकार बिना टैग वाले निराश्रित पशुओं को अगले कुछ दिनों के भीतर काऊ सेंचुरी कोटला बड़ोग में शिफ्ट किया जाए।
    उन्होंने बताया कि जिला में वर्तमान में टैग लगे हुए पशुओं की संख्या करीब 2.50 लाख है। टैग के यूनिक नम्बर को पोर्टल पर डालते ही पशु और उसके मालिक का संपूर्ण डाटा एक क्लिक पर देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि टैग लगे हुए पशु यदि निराश्रित घुमते हुए पाये जाते हैं इसकी सूचना पशुपालन विभाग अथवा सम्बन्धित एसडीएम एवं पंचायत को दी जा सकती है।उन्होंने कहा कि पशु पालकों की आर्थिक दशा को सुदृढ़ करने तथा दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय कृत्रिम बीजारोपण कार्यक्रम (एन..ए.आई.पी.) के माध्यम से गौ-वंश में कृत्रिम बीजारोपण का टीकारण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कृत्रिम बीजारोपण टीकाकरण से गौ-वंश में बछिया पैदा होती है और इस टीकाकरण की सफलता दर 80 से 90 प्रतिशत है। यह टीका अनुदान दरों पर केवल 125 रुपये में विभाग के पास उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि पशु पालकों को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए और समय पर अपने गौ-वंश में कृत्रिम बीजारोपण का टीकाकरण करवाना चाहिए।उपायुक्त ने सिरमौर जिला की 259 पंचायतों में पशुओं की टैगिंग और राष्ट्रीय कृत्रिम बीजारोपण कार्यक्रम (एन..ए.आई.पी.) की जानकारी के लिए सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए।बैठक में गौ-शाला नाहन के लिए भूसे की खरीद की दरों को अनुमोदित किया गया। गौ-शाला की जरूरी मुरम्मत, पानी की आपूर्ति तथा गौ-शाला के समीप स्थित नगर पालिका के डंपिंग क्षेत्र को कवर करने का निर्णय भी लिया गया है।उप निदेशक पशुपालन डा. नीरू शबनम ने बैठक का संचालन करते हुए विभागीय जानकारी उपलब्ध करवाई।इस अवसर पर एसडीएम नाहन रजनेश कुमार, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्तल, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद संजय तोमर, उप पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी शाह, अधिशासी अभियंता जलशक्ति आशीष राणा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.