नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- श्री रेणुका जी कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तपेंद्र चौहान के द्वारा कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ नेता बृजराज ठाकुर सहित 4 लोगों को निष्कासित करने का प्रस्ताव पारित किया है। यह प्रस्ताव श्री रेणुका जी के लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस में मंडल की बैठक के दौरान लिया गया।बैठक में विधानसभा क्षेत्र के सातों जोन के अध्यक्षों सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। जारी प्रेस नोट में तपेंद्र चौहान ने बताया कि पंचायत समिति के चुनाव के दौरान बृजराज, मनोज ठाकुर, अरुण ठाकुर तथा विजय ठाकुर ने पार्टी के खिलाफ साजिश रची थी ।सजिसके चलते उन्हें काफी नुक्सान उठाना पड़ा था।उन्होंने बताया कि इन सभी पदाधिकारियों को 6 साल तक पार्टी से निष्कासन का प्रस्ताव पारित कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को प्रेषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बृजराज ठाकुर को 2007-8 में भी पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करने के आरोप में 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया था।वही बृजराज के निष्कासन के बाद श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस में अब घमासान मच चुका है। बड़ी बात तो यह है कि बृजराज ठाकुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं।यही नहीं वह सुखविंदर सिंह सुक्खू गुट के मजबूत सिपाही भी माने जाते हैं। बृजराज ठाकुर का कहना है कि यह रेणुका जी कांग्रेस मंडल के द्वारा लिया गया निर्णय है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेसी है और मरते दम तक कांग्रेसी ही रहेंगे।उन्होंने कहा कि प्रदेश में ईमानदार और जन हितेषी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार है और कांग्रेस हमेशा विचारधारा के साथ काम करती है लिहाजा उन्होंने जो निर्णय लिया है क्या सोच कर लिया होगा मैं कह नहीं सकता।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
