पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- पांवटा साहिब के गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में छात्रों के रचनात्मक एवं सृजनात्मक क्रियाक्लापों को उभारने का दौर जारी है। इस कड़ी में फिर से विभिन्न प्रकार की पाठ्येतर गतिविधियों पर आधारित प्रतियोगिताएं करवाई गई और प्रथम आने वाले छात्रों को पुरस्कार के रूप में स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। स्पेल-बी प्रतियोगिता में अक्षित शर्मा, काव्य प्रतियोगिता में शिवानी धीमान, साइंस क्विज में पार्थ शर्मा तथा अक्षिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन पर आधारित काव्य प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया गया जिसमें तान्या राठौर ने प्रथम, अनन्या सेमवाल ने द्वितीय तथा हीरल गोसेन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में अनन्या ने प्रथम, नियति शर्मा ने द्वितीय तथा हीरल गोसेन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही नाट्य प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई गई जिसमें नौंवी कक्षा के छात्रों ने भाग लिया था।इसके अतिरिक्त साइंस बेस्ड मैजिक ट्रिक में भी विद्यार्थियों का मनोरंजन करने के साथ-साथ ज्ञान भी प्रदान किया। इन सभी प्रतियोगिताओं को करवाने का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता को बढ़ावा देना है तथा उन्हें मन तथा मस्तिष्क का बेहतर इस्तेमाल करना सिखाना है।विद्यालय के डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी तथा प्रधानाचार्या गुरविंदर कौर चावला ने सभी पुरस्कार पाने वाले छात्रों की पीठ थपथपाई तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण जैसे जीवन थम गया था। बच्चे घरों में बंद होकर रह गए थे। उनकी क्रियात्मकता तथा सृजनात्मकता को फिर से उभारने के लिए स्कूल ने यह कदम उठाया है। यह गतिविधियाँ जारी रहेगी ताकि विद्यार्थियों की चहुंमुखी प्रतिभा का विकास हो सके।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
