Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में छात्रों के रचनात्मक क्रियाक्लापों को उभारने का दौर शुरू
    सिरमौर

    गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में छात्रों के रचनात्मक क्रियाक्लापों को उभारने का दौर शुरू

    By Himachal VartaApril 20, 2023
    Facebook WhatsApp

    पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- पांवटा साहिब के गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में छात्रों के रचनात्मक एवं सृजनात्मक क्रियाक्लापों को उभारने का दौर जारी है। इस कड़ी में फिर से विभिन्न प्रकार की पाठ्येतर गतिविधियों पर आधारित प्रतियोगिताएं करवाई गई और प्रथम आने वाले छात्रों को पुरस्कार के रूप में स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। स्पेल-बी प्रतियोगिता में अक्षित शर्मा, काव्य प्रतियोगिता में शिवानी धीमान, साइंस क्विज में पार्थ शर्मा तथा अक्षिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन पर आधारित काव्य प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया गया जिसमें तान्या राठौर ने प्रथम, अनन्या सेमवाल ने द्वितीय तथा हीरल गोसेन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में अनन्या ने प्रथम, नियति शर्मा ने द्वितीय तथा हीरल गोसेन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही  नाट्य प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई गई जिसमें नौंवी कक्षा के छात्रों ने भाग लिया था।इसके अतिरिक्त साइंस बेस्ड मैजिक ट्रिक में भी विद्यार्थियों का मनोरंजन करने के साथ-साथ ज्ञान भी प्रदान किया। इन सभी प्रतियोगिताओं को करवाने का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता को बढ़ावा देना है तथा उन्हें मन तथा मस्तिष्क का बेहतर इस्तेमाल करना सिखाना है।विद्यालय के डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी तथा प्रधानाचार्या गुरविंदर कौर चावला ने सभी पुरस्कार पाने वाले छात्रों की पीठ थपथपाई तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण जैसे जीवन थम गया था।  बच्चे घरों में बंद होकर रह गए थे। उनकी क्रियात्मकता तथा सृजनात्मकता को फिर से उभारने के लिए स्कूल ने यह कदम उठाया है।  यह गतिविधियाँ जारी रहेगी ताकि विद्यार्थियों की चहुंमुखी प्रतिभा का विकास हो सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.