Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»मनोरंजन»जी-20 सम्मेलन के मेहमानों ने उठाया सिरमौरी नाटी का लुत्फ
    मनोरंजन

    जी-20 सम्मेलन के मेहमानों ने उठाया सिरमौरी नाटी का लुत्फ

    By Himachal VartaApril 20, 2023
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- धर्मशाला में आयोजित हो रहे दो दिवसीय जी-20 सम्मेलन में सिरमौर जनपद के आसरा के कलाकारों ने विदेशी मेहमानों के समक्ष सिरमोरी लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों का  विदेशों मेहमानों ने भरपूर लुत्फ उठाया । इसका उल्लेख आसरा संस्था जालग पझौता के संस्थापक व प्रभारी जोगेंद्र हाब्बी ने मिडिया को जारी बयान में किया गया है ।बता दें कि  धर्मशाला में आयोजित जी-20 सम्मेलन में भाषा एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से विदेशी मेहमानों के लिए विशेष रूप से कोरियोग्राफिक सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयार किया गया जिसमें सिरमौरी नाटी के साथ अन्य जिलों के लोक नृत्य को शामिल कर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति की झलक से विदेशी मेहमान रूबरू हुए। धर्मशाला स्थित क्रिकेट स्टेडियम के सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज विभिन्न लोक वाद्य यंत्रों की धुनों पर जिला सिरमौर के आसरा के कलाकारों की सिरमौरी और  कुल्लू की नाटी से हुआ। जोगेंद्र हाब्बी के नेतृत्व में आसरा के कलाकारों ने स्वांग्टी गी ताल पर मुंजरा नृत्य, परात नृत्य, रासा व हुड़क नृत्य की प्रस्तुति देकर सिरमौरी लोक नृत्यों का मनमोहक प्रदर्शन किया जिसका विदेशी मेहमानों ने खूब आनंद लिया तथा जमकर तालियां बरसाई। प्रदेश के अन्य जिलों के कलाकारों ने भी कुल्लूवी, लाहौली, मण्डयाली,  चम्बयाली तथा किन्नौरी लोक नृत्यों की प्रस्तुति से मेहमानों का भरपूर मनोरंजन किया।उन्होने बताया कि इस सांस्कृतिक प्रस्तुति में जी-20 के मेहमानों को ठोडा नृत्य की झलक के साथ देव परंपराओं की झलक दिखाते हुए जिला सिरमौर की आसरा संस्था व कुल्लू के कलाकारों ने देव पालकी द्वारा देवयात्रा का प्रदर्शन करते हुए समृद्ध देव परंपराओं से भी रूबरू करवाया।हिमाचल की सांस्कृतिक परंपराओं को प्रदर्शित करने वाली लोक नृत्यों की अविराम प्रस्तुति को सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर पूनम शर्मा के निर्देशन में निदेशालय भाषा एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से तैयार किया गया जिसमें प्रदेश के चुनिंदा सांस्कृतिक दलों को शामिल कर एक बेहद आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयार किया गया।
    इस अंतरराष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम आसरा के कलाकारों में दल नेता जोगेंद्र हाब्बी के अलावा लोक नर्तकों में गोपाल हाब्बी, चमन, अमीचंद, दिनेश, सरोज, अनु, प्रिया, हेमलता शामिल थे। लोक गायक रामलाल व बिमला के साथ ढोलक पर संदीप, ढोल पर चिरंजी, शहनाई व बांसुरी पर बलदेव, करनाल पर अनिल व रणसिंघा पर रवि दत्त ने संगत देकर सिरमौरी हाटी क्षेत्र के समृद्ध लोक नृत्यों के प्रदर्शन को मनमोहक बनाया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.