Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»तिब्बत युवा कांग्रेस ने दलाईलामा की छवि धूमिल करने का लगाया‌ आरोप
    सिरमौर

    तिब्बत युवा कांग्रेस ने दलाईलामा की छवि धूमिल करने का लगाया‌ आरोप

    By Himachal VartaApril 20, 2023
    Facebook WhatsApp

    पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– पावंटा साहिब में तिब्बत युवा कांग्रेस द्वारा आक्रोश रैली निकाली गयी, यह रैली तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा को उक्त मीडिया संस्थानों द्वारा बदनाम करने पर थी जिसमें समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की।जानकरी देते हुए क्षेत्रीय तिब्बती युवा कांग्रेस अध्यक्ष त्सेरिंग हेंचेक ने बताया की पांवटा साहिब में बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा की वीडियो को लेकर तिब्बती समुदाय के लोगों सहित भारत-तिब्बत मैत्री संघ तथा अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भूपपुर से बद्रीपुर होते हुए एसडीएम कार्यालय तक शांतिपूर्ण विरोध रैली निकाली।इस दौरान तिब्बती समुदाय के प्रतिनिधियों ने कहा कि धर्मगुरु के वीडियो पर विवाद धर्मगुरु दलाईलामा के माफी मांगने के बाद ही खत्म हो गया था, लेकिन कुछ लोगों की ओर से इस वीडियो को तोड़-मरोड़ कर पेश कर धर्मगुरु दलाईलामा की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।तिब्बती समुदाय के लोगों ने बताया कि इस वीडियो में धर्मगुरु दलाईलामा की और से बच्चे के प्रति स्नेह को दर्शाया जा रहा था, लेकिन कुछ लोगों ने इस वीडियो को गलत तरीके से पेश कर धर्मगुरु दलाईलामा की छवि पर गलत प्रभाव डाला है। उन्होंने कहा कि धर्मगुरु दलाईलामा पूरे विश्व को शांति का संदेश देते हैं, ऐसे में धर्मगुरु के विरुद्ध इस तरह का प्रचार कतई सही नहीं है।
    लोगों ने धर्मगुरु दलाईलामा का समर्थन करते हुए कहा कि ऐसे लोग जो धर्मगुरु की छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, उन लोगों को धर्मगुरु दलाईलामा से माफी मांगनी चाहिए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.