नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ) :- पुलिस चैकी यशवन्त नगर की टीम ने करगानू पंचायत के पलाशला में अफीम की खेती करने वाले व्यक्ति को मौके पर दबोचा है । पुलिस चैकी यशवंतनगर के अनुसार गश्त के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि करगानू पंचायत के पलाशला गांव में गीता राम नामक व्यक्ति द्वारा अपने खेतो मे अफीम के पौधों की खेती कर रखी है । जिस पर यशवंतनगर की पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पलाशला गांव में दबिश देकर मौके पर गीता राम के बेटे गंगूराम को उसके द्वारा खेत में उगाए हुए 1539 अफीम के पौधों सहित धर दबोचने में सफलता हासिल की गई है । जबकि गीता राम पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिसे गिरफ्तार करने के लिए कार्यवाही जारी है । मामले में संलिप्त आरोपियों गीता राम व उसके बेटे गंगू राम के विरुद्ध पुलिस थाना राजगढ में नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है । गिरफ्तार आरोपी गंगू राम को बुधवार को अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को दो दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है । जिसकी पुष्टि डीएसपी राजगढ़ ने की है और बताया कि मामले की गहनता से जांच पुलिस चैकी यशवंतनगर द्वारा की जा रही है ।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
