नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (संजय सिंह):- सिरमौर जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है जिला में कोरोना संक्रमितों मतों की संख्या 115 तक पहुंच गई है। सिरमौर में कोरोना के 21 नए मामले सामने आए थे।जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय पाठक ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि विभाग के निर्देशानुसार सैंपलिंग बढ़ाई गई है और जिला में प्रतिदिन करीब 500 लोगों की सैंपलिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में कुल 115 लोग कोरोना संक्रमित हैं। जिनमें से 9 लोग विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन है बाकी होम आइसोलेशन में है। उन्होंने कहा कि लक्षण दिखने पर लोगों से लगातार सेंपलिंग करवाने की अपील की जा रही है साथ ही अस्पताल पहुंचने वाले लोगों के लिए आवश्यक तौर पर मास्क का उपयोग करने की अपील की जा रही है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17