शिलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा) : – जिला सिरमौर के गिरीखंड क्षेत्र में इन दिनों बिशु मेले की धूम मची हुई है। एक दिवसीय बिशु मेले में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। एक महीने तक चलने वाले बिशु मेले में क्षेत्र की सामाजिक और सांस्कृतिक झलक देखने को मिलती है।विधानसभा शिलाई के गिरनोल में भी बिशु मेला हर्षोल्लास से मनाया गया है। यहां स्थानीय लोग बिशु की जातर लेकर मेला स्थल पर पहुंचे और उसके बाद पूरा दिन लोक नाटी और रासा नित्य का दौर चलता रहा। हजारों लोगों ने बिशु मेले को देखने का लुत्फ़ उठाया और क्षेत्र में विद्यमान लोकसंस्कृति का आनंद लिया। स्थानीय लोगों की माने तो यहां बिशु मेले का आयोजन पुश्तों से होता आ रहा है। आपसी कनेक्टिविटी न होने के कारण बिशु मेले ही एक दूसरे से मिलने का साधन हुआ करते थे, प्यार और आपसी भाईचारे के प्रतीक बिशु मेले में आज भी लोग भारी संख्या में भाग लेते है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18