Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला सिरमौर के समस्त भू-मालिको एवं किसानो से इस गणना कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करने की अपील की : उपायुक्त
    सिरमौर

    जिला सिरमौर के समस्त भू-मालिको एवं किसानो से इस गणना कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करने की अपील की : उपायुक्त

    By Himachal VartaApril 21, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( लक्ष्य शर्मा)जिला सिरमौर में 11 वीं कृषि गणना उपायुक्त सिरमौर एंव जिला कृषि गणना अधिकारी रामकुमार गौतम की अध्यक्षता में की जाएगी। यह कृषि गणना भारत सरकार द्वारा निर्धारित सन्दर्भ वर्ष 2021-22 के लिए की जाएगी। जिला स्तर पर कार्य की प्रगति की समीक्षा के लिये प्रदेश सरकार द्वारा उपायुक्त सिरमौर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया गया है । इस कार्य को पूर्ण करने के लिए, समस्त उप मण्डलाधिकारी (ना०) को उप-मण्डल कृषि गणना अधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार को तहसील/उप-तहसील ब्लाक अधिकारी, क्षेत्रीय कानूनगो को पर्यवेक्षक एवं पटवारी को प्रगणक नियुक्त किया गया है।उपायुक्त ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में यह पहली कृषि गणना है जो पूर्ण रूप से डिजिटल है। इसमें स्मार्ट फोन, टेबलेट, लैपटॉप, कंप्यूटर के माध्यम से डाटा एकत्रित किया जाएगा। यह कार्य दो चरणों में किया जाएगा। कृषि गणना के प्रथम चरण को पूर्ण करने के लिए राजस्व कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। उन्होने बताया कि कृषि गणना के प्रथम चरण का कार्य पूर्ण करने की अन्तिम तिथि 30 अपै्रल, 2023 निर्धारित की गई है उपायुक्त ने बताया कि कृषि गणना का उदेश्य प्रचालन जोतो की संख्या, क्षेत्रफल उनके आकार, सामाजिक वर्गीकरण (एस.सी. एस.टी. एवं सामान्य) जोतो की किस्म (व्यक्तिगत, संयुक्त एवम् संस्थागत) लिंगवार वर्गीकरण, स्वामित्व भूमि उपयोग फसत पैटर्न एवम् आदान सम्बन्धी उपयोग के पेटर्न आदि के सम्बन्ध में आंकड़े एकत्रित करना है, जो विकासात्मक योजनाओं बनाने में उपयोग में लाए जाएगे।  उन्होने जिला के समस्त भू-मालिको एवं किसानो से इस गणना कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.