नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( लक्ष्य शर्मा) :- 23 अप्रैल को संत निरंकारी मिशन की ओर से निरंकारी भवन नाहन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में डीसी सिरमौर रामकुमार गौतम बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।संत निरंकारी मंडल नाहन की संयोजक कौशल्या अग्रवाल ने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से निरंकारी मिशन बिना किसी भेदभाव के ब्रह्म ज्ञान प्रदान कर रहा है। वही पिछले कई दशकों से मिशन की ओर से रक्तदान शिविरों का आयोजन करके लाखों लोगों को जीवनदान दिया गया है। उन्होंने बताया कि निरंकारी बाबा का यह नारा है कि रक्त नालियों में नहीं नाड़ियों में बहना चाहिए। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए 23 अप्रैल को नाहन मंडल द्वारा आठवां विशाल रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। रक्तदान शिविर सुबह 9:00 बजे शुरू होगा जिसका शुभारंभ डीसी सिरमौर द्वारा किया जाएगा।यह रक्तदान शिविर दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा।उन्होंने बताया कि इस शिविर में न केवल मिशन से जुड़े लोग बल्कि अन्य कोई भी व्यक्ति जिसकी आयु 18 वर्ष से अधिक 60 वर्ष से कम हो वो रक्तदान कर सकता है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Tuesday, September 1