पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल पांवटा साहिब की रोगी कल्याण समिति की गवर्निंग बॉडी (शासी निकाय) की प्रथम बैठक रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष उपमंडल अधिकारी गुंजीत सिंह चीमा की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय में संपन्न हुई।इसमें कार्यकारी समिति की अध्यक्ष डॉक्टर जसप्रीत कौर उप मंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल पांवटा साहिब डॉ कुलदीप शर्मा ने रोगी कल्याण समिति के अन्य सदस्यों के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत किए। जिसमें मुख्य रुप से यूजर चार्जेस जैसे कि रोगियों द्वारा मेडिकल अवकाश के उपरांत फिटनेस सर्टिफिकेट लेने पर ₹350 प्रति, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मेडिकल करवाने के लिए ₹300 प्रति, और छात्रों द्वारा दाखिले या अन्य कार्य के लिए मेडिकल करवाने के लिए ₹100 प्रति, पंचकर्म के विभिन्न प्रक्रियाओं के लिए रेट्स की लिस्ट अलग से सब की स्वीकृति से पारित की गई।ड्राइविंग लाइसेंस के लिए राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में बुधवार का दिन मेडिकल के लिए निश्चित किया गया। इसके साथ-साथ राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में अंतरंग विभाग के लिए नयी सफ़ेद चादरें, नए कंबल, हिमोग्लोबिन जांच की मशीन और वजन तोलने के लिए मशीन आदि के मूल्य बताए गए ताकि इन्हे क्रय किया जा सके।बैठक में रोगी कल्याण समिति की कार्यकारी समिति की अध्यक्षा उप मंडलीय आयुष चिकित्साधिकारी डा० जसप्रीत कौर, राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल से डा० कुलदीप शर्मा सदस्य सचिव, डा० नरेश चौहान विशेषज्ञ, कमल प्रीत परिचारिका, कार्यालय मंत्रालय वर्ग से परविंदर सिंह के अतिरिक्त नगर पालिका परिषद अध्यक्षा निर्मल कौर, विद्युत विभाग से सहायक अभियंता गुरुदत्त चौहान, सिंचाई एवं सार्वजनिक स्वस्थ्य विभाग से सहायक अभियंता एस एस पुंडीर, पीडब्ल्यूडी विभाग से सहायक अभियंता दिलीप सिंह, खंड विकास अधिकारी प्रताप चौहान, कन्या विद्यालय के मुख्य अध्यापक दीर्घायु प्रसाद एवं सीडीपीओ कार्यालय से गीता सिंगला, आदि सदस्य उपस्थित रहे।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
