राजगढ़ (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- यशवंतनगर -नेरीपुल रोड के जघेड के समीप ़ बीती रात करीब आठ बजे एक सड़क हादसा पेश आया जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए है जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है । पुलिस चैकी शीलाबाग के अनुसार एक आयशर गाड़ी नंबर एचपी 63बी-8868 नेरीपुल की तरफ से परवाणु की ओर जा रही थी । करीब सांय आठ बजे जघेड़ के समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर ढांक से निचे करीब एक सौ फुट लुढ़क कर पीरन रोड़ पर जा पहूंची । जिससे पीरन रोड़ भी बंद हो गया था । पुलिस के अनुसार गाड़ी में तीन व्यक्ति सवार थे । जिनकी पहचान ं दीपक (27) पुत्र किशोरी लाल देवरी कोटखाई तथा अक्षय पुत्र इंद्र दास कलबोग कोटखाई के रूप में हुई है । जबकि नेपाली मूल के मृतक व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
दुर्घटना की आवाज सुनते ही बारिश के बावजूद स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। स्थानीय निवासी रोशन और विनोद द्वारा पुलिस चैकी शीलाबाग को दूरभाष सूचना दी गई । पुलिस के आने तक स्थानीय लोगों ने बारिश के बावजूद भी तीनों व्यक्तियों को बाहर निकाल दिया था । जिनमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई थी और दो अन्य व्यक्तियों को सोलन क्षेत्रीय अस्पताल पहूंचाया गया । पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में ले लिया है जिसे पोस्टामार्टम के लिए राजगढ़ ले जाया गया है । पुलिस दुर्घटना की गहनता से जांच कर रही है ।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
