नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा जिला मुख्यालय नाहन में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में रक्तदान किया गया ।कार्यक्रम में डीसी सिरमौर रामकुमार गौतम विशेष रूप से मौजूद रहे ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीसी रामकुमार गौतम ने कहा कि रक्तदान मानवता की एक बहुत बड़ी सेवा है जिसे महादान भी कहा जाता है। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है जो बेहद सराहनीय कार्य है। उन्होंने रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए फाउंडेशन से जुड़े लोगों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी समाज सेवी कार्य संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा किए जाएंगे। वहीं निरंकारी मिशन कि मंडल प्रमुख कौशल्या अग्रवाल एवं प्रचारक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि साल 1986 से लगातार संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन कई तरह के समाजसेवी कार्य करता है। जिसमें मुख्य रूप से रक्तदान शिविरों का आयोजन, पौधारोपण और स्वच्छता अभियान शामिल है । उन्होंने कहा कि अभी तक पूरे विश्व में 6,991 रक्तदान शिविरों का आयोजन फाउंडेशन द्वारा किया जा चुका है जिसके द्वारा करीब 11 लाख 58 हजार 760 यूनिट ब्लड एकत्र किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन ने कॉविड के दौरान भी मिशन ने सराहनीय कार्य किया है।उन्होंने बताया कि निरंकारी बाबा का यह नारा है कि रक्त नालियों में नहीं नाड़ियों में बहना चाहिए। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज संत निरंकारी भवन नाहन में 100 यूनिट रक्तदान किया गया।शिविर में डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन ब्लड बैंक से पहुंचे डॉ पूजन,राजेश शर्मा,इन्द्र सिंह व मिशन से जुड़े विकास अग्रवाल, दलेर सिंह, रुपेश अग्रवाल,जय गोपाल, नीर पवन और शालीनी शर्मा समेत करीब 2 दर्जन से अधिक मिशनरी मौजूद रहे।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
