शिलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):-उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अपने शिलाई विधानसभा प्रवास के दौरान रोनहाट में क्षेत्र की 15 पंचायतों की जन समस्यायें सुनी। उन्होंने ढाहर, जरबा जुनाली, पनोग, अजरोली, लानी बोराड़, कोटी बौंच, नया पंजोड़, हलाह, लोजा मानल, नैनीधार, जखांडो, धारवा, रास्त, शखोली, द्रबिल, आदि पंचायतों से आये लोगों की जनसमस्यायें सुनी और अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। उद्योग मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार, सरकारी कामकाज में पारदर्षिता सुनिष्चित करते हुए भ्रष्टाचार मुक्त एवं जवाबदेह प्रषासन प्रदान करने के प्रति वचनबद्ध है। हमारी सरकार प्रदेश में सत्ता सुख भोगने नहीं बल्कि व्यवस्था परिर्वतन के लिए आई हैं और हम समाज के हर वर्ग की सामाजिक और आर्थिक आवष्यकताओं की पूर्ति करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं का निराकरण समय पर करें ताकि आम जन को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि दूर-दूर से आने वाले लोगों की जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करें ताकि जनता का समय और धन दोनों की बचत हो सके। उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इस बजट में 2.31 लाख महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह की दर से मासिक पैशन देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 10 गारंटियों को चरणबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा प्रथम अप्रैल 2023 से 1.36 लाख कर्मचारियों को ओपीएस का तोहफा दिया गया हैहर्षवर्धन चौहान ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने 75 हजार करोड़ रुपये का बोझ हम पर छोड़ा है, उसके बावजूद मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु के नेतृत्व में हम प्रदेश के विकास में कमी नहीं आने देंगे और जनता की उम्मीदों और आशाओं के अनुरूप कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है और प्रदेश में इस वर्ष 20 हजार क्रियाशील पदों को भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र में भी युवाओं को रोजगार देने के लिय लगातार नियुक्तियां अधिसूचित की जा रही हैं। उपाध्यक्ष ज़िला कांग्रेस सिरमौर हरी राम शास्त्री, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, एम.आर. पराशर, अध्यक्ष कांग्रेस मंडल शिलाई सीता राम शर्मा, यूथ अध्यक्ष अरुण ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सचिव श्री भारत भूषण मोहिल, पूर्व प्रधान शिलाई संत राम, पूर्व प्रधान प्रताप शर्मा के अलावा एसडीएम शिलाई श्री सुरेश कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण नरेन्द्र शर्मा, खंड विकास अधिकारी अजय सूद के अतिरिक्त अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Breakng
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
Thursday, September 3
