Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»राजनैतिक»पच्छाद भाजपा में घमासान की आहट
    राजनैतिक

    पच्छाद भाजपा में घमासान की आहट

    By Himachal VartaApril 24, 2023
    Facebook WhatsApp

    BHAJPA.jpg

    समीक्षा बैठक में चंद्रमोहन ठाकुर सहित इनके निष्कासन की हुई थी सिफारिश                                                                               नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– संसदीय चुनाव से पहले ही पच्छाद भाजपा में घमासान के आसार तेज होते नजर आने लग पड़े हैं। रीना कश्यप की जीत के बाद पच्छाद में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रतन पाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में 3 भाजपा के दिग्गजों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप लगाए गए थे।जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक में रतनपाल से कहा था कि भाजपा के तीन दिग्गज चुनावों में पूरी तरह निष्क्रिय रहे। जिनमें जिला सिरमौर के दिग्गज भाजपाइयों में शुमार करने वाले प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व महामंत्री रहे चंद्र मोहन ठाकुर ओबीसी सेल के जिला अध्यक्ष चक्रधर भंडारी जिला भाजपा महामंत्री बलदेव कश्यप का नाम शामिल था।पुष्ट सूत्रों की माने तो इन तीनों के पार्टी से निष्कासन को लेकर उपाध्यक्ष से सिफारिश भी की गई थी। अब इस पर मंडल का प्रस्ताव भी शामिल था या नहीं इस बारे में कहा नहीं जा सकता। जानकारी तो यह भी है कि भले ही यह तीनों बाजपाई निष्क्रिय रहे हो मगर पार्टी विरोधी कोई गतिविधि इन्होंने की हो ऐसा कोई संकेत नजर नहीं आया था।हालांकि इस विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की आपसी फूट के चलते भाजपा को जीत हासिल हुई थी मगर इसके लिए ना केवल प्रदेश अध्यक्ष बल्कि विपणन बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष को भी एड़ी चोटी का जोर लगाते हुए कूटनीतिक दांव खेलने पड़े थे। सूत्रों की माने तो जयराम सरकार के 5 वर्ष के कार्यकाल में यह तीनों दिग्गज भाजपाई अपने भारी समर्थकों के साथ पूरी तरह से उपेक्षा का शिकार भी हुए थे।5 सालों तक पार्टी में हुई अनदेखी के चलते इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा में रीना कश्यप की जीत को लेकर मंडल के समक्ष चुनौती बन गई थी। बताया तो यह भी जा रहा है कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रहे जीआर मुसाफिर को चुनाव में डटे रहने के लिए जोड़-तोड़ सहित कूटनीतिक दांव भी खेले गए थे।भाजपा रणनीतिकार यह अच्छी तरह से जानते थे कि यदि जीआर मुसाफिर मैदान से हट गए तो निश्चित ही कांग्रेस की प्रत्याशी दयाल प्यारी भारी मतों से जीत सकती है। बताया जाता है कि समीक्षा बैठक में कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई थी।जिसमें निष्क्रिय और पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर इन तीन दिग्गजों को निष्कासित किए जाने की सिफारिश भी की गई थी। सूत्रों की माने तो 2024 से पहले भाजपा मंडल एक बाधारहित मैदान तैयार कर रहा है। जिसके चलते अब एक बार फिर से इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के अंदर घमासान छिड़ने के आसार पैदा हो गए हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.