Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पच्छाद कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम को सौंपा मांग पत्र
    सिरमौर

    पच्छाद कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम को सौंपा मांग पत्र

    By Himachal VartaApril 25, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एस पी जैरथ) :- पच्छाद ब्लाक कान्ग्रेस के एक प्रतिनिधिमण्डल ने  मंडल  अध्यक्ष जय प्रकाश चैहान  की अध्यक्षता में ,मुख्यमन्त्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू से उनके कार्यालय में भेंट की और सीएम को पच्छाद की विभिन्न समस्याओं बारे अवगत करवाया गया ।जय प्रकाश चैहान ने बताया कि ब्लाॅक कांग्रेस पच्छाद द्वारा पारित विभिन्न प्रस्तावों बारे विस्तृत चर्चा की गई। जिनमें  राजगढ़ में पुनः खोले गए जल शक्ति डिविजन को क्रियाशील बनाना, राजगढ़ में उप अग्निशमन केन्द्र खोलना, यशवन्तनगर व शीलाबाग पुलिस चैकियों में सरकारी वाहन उपलब्ध करवाना, सिविल हाॅस्पिटल राजगढ़ में वर्षों से खाली पड़े रेडियोलाॅजिस्ट के पद को भरना शामिल है । इसके अतिरिक्त भविष्य में जब कभी राजीव गान्धी डे  बोर्डिंग स्कूल खुलने हों तो राजगढ़ के लिए भी साकूल का प्रावधान करने बारे प्रस्ताव पारित करके सीएम को दिया गया । इसके अलावा अध्यक्ष जय प्रकाश चैहान ने ,मुख्यमन्त्री महोदय को ,व्यक्तिगत पत्र लिख कर आग्रह किया कि,कृषि व बागवानी विभाग के पास ,न केवल सिरमौर जिला में अपितु , पूरे हिमाचल में,फार्म हाउसेज के रूप में हजारों बीघा भुमि बेकार पड़ी है। डाॅ0 वाई एस परमार ने यह फार्म हाउसेज किसानों व बागवानों के मार्गदर्शन के लिए खोले थे, परन्तु आज यह सफेद हाथी बन चुके हैं। चैहान ने यह सुझाव दिया कि इस भुमि का उपयोग किसी अन्य कार्याें के लिए किया जाए। सरकार इस पर सहानुभूतिपूर्वक  विचार करे। जय प्रकाश चैहान ने बताया कि,मुख्यमन्त्री ने आश्वासन दिया कि, सभी विषयों पर यथाशीघ्र  उचित कार्यवाई की जाएगी। प्रतिनिधिमण्डल में अरूण मेहता, अजय कंवर, प्रदीप कंवर, सत्यपाल राणा, वेद प्रकाश प्रधान, हरबंस राणा ,सुन्दर सिंह वर्मा आदि शामिल थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.