Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»हरिपुरधार प्राइमरी स्कूल के 2 छात्रों को मेरिट छात्रवृत्ति
    सिरमौर

    हरिपुरधार प्राइमरी स्कूल के 2 छात्रों को मेरिट छात्रवृत्ति

    By Himachal VartaApril 25, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- जिला सिरमौर के हरिपुरधार में इस वर्ष राजकीय प्राथमिक पाठशाला हरिपुरधार के 2 छात्रों का चयन जवाहार नवोदय विद्यालय नाहन में हुआ है। यही नहीं पाठशाला में कार्यरत जेबीटी अध्यापक कमल शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा प्राथमिक पाठशाला के बच्चों के लिए मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति योजना चलाई गई है।इस योजना के तहत प्रत्येक वर्ष पूरे हिमाचल प्रदेश में 100 छात्रों को 1,80,000 रुपए की राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि इस छात्रवृत्ति के लिए प्रथम चरण की परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश से 22,000 बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया था जिसमें 500 बच्चों का चयन दूसरे चरण के लिए हुआ है। इस परीक्षा में हरिपुरधार प्राथमिक पाठशाला के 9 बच्चे उत्तीर्ण हुए थे।जिला सिरमौर में कुल 55 छात्रों में से 9 छात्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला हरिपुरधार के थे। कमल शर्मा ने बताया कि द्वितीय चरण की परीक्षा के लिए पाठशाला के अध्यापकों ने इन बच्चों के लिए विशेष कक्षाएं आयोजित की थी। जिसका परिणाम में यह रहा कि द्वितीय चरण की अंतिम परीक्षा में स्कूल के 2 छात्रों अभिषेक छींटा व लविश राणा ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है।दोनो छात्रों के खाते में पहली किस्त के रूप में 48-48 हजार रुपए की राशि आ चुकी है ।जबकि शेष 1,32,000 रुपए की राशि सातवीं और आठवीं कक्षा के दौरान प्रदान की जाएगी। स्कूल के अध्यापक कमल शर्मा ने बताया कि दोनों छात्र गरीब परिवार से संबंध रखते हैं।स्कूल की केंद्रीय मुख्य शिक्षिका कृष्णा राणा ने बच्चों व उनके अभिभावकों को बधाई दी तथा इसका पूरा श्रेय पाठशाला के कर्मठ अध्यापकों व बच्चों की मेहनत व अभिभावकों को दिया है। उन्होंने कहा कि स्कूल के 2 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप मिलने के बाद अन्य अभिभावकों ने भी अपने बच्चों को निजी स्कूल से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुरधार में प्रवेश दिलाया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.