नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा) :- उपनिदेशक पशुपालन विभाग जिला सिरमौर नीरू शबनम ने सभी पालतू कुत्तों के मालिकों से आग्रह किया है कि वे अपने पालतू कुत्तों का पंजीकरण नगर पालिका नाहन में करवाएं।उन्होंने बताया कि देश भर में कुतों के हमलों के बढ़ते मामले को देखते हुए कोर्ट आदेशों के अनुसार कुछ विशेष नस्ल के कुत्तों के आयात पर प्रतिबंध लगाया गया है जिसमें अमेरिकन पिटबुल टेररियर, डोगो अर्जेंटीनों, रोट्विल्लर, नियपोलियन मास्टिफ, बोएरबेल, प्रेसा कैनारिय, बुल्फ डॉग, बैंडोग, अमेरिकन बुल्लडॉग, फिला ब्रासिलीरो, और केन कोरसो शामिल है। यदि किसी के पास इन प्रजातियों के कुत्ते हैं तो वह इसकी सूचना पशुपालन विभाग तथा नगरपालिका को शीघ्र अति शीघ्र दें।उन्होंने कुत्तों के प्रजनकों से भी आग्रह किया है कि वह इन प्रजातियों की नस्लों के कुत्तों का प्रजनन ना करवाएं व उनकी शीघ्र नसबंदी करवा दें।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23
