श्री रेणुका जी( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा) जल्द बनकर तैयार होगा दनोई पुल। मैकेनिकल विंग की टीम ने पुल स्थल का दौरा कर दी जानकारी। गुरुवार दोपहर बाद मैकेनिकल विंग शिमला की टीम मौके पर पहुंची जहां उन्होंने पुल के निर्माण को लेकर हर पहलू से जायजा लिया इसके पश्चात उन्होंने कहा कि 3 सप्ताह के भीतर पुल को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा जिस पर करीब डेढ़ करोड़ रुपए का खर्च होगा। जांच करने आई टीम के साथ स्थानीय कांग्रेसी विधायक विनय कुमार भी मौके पर मौजूद रहे उन्होंने बताया कि वैकल्पिक मार्ग का कार्य भी शुक्रवार शाम तक पूरा कर लिया जाएगा जिसके लिए मार्ग के दोनों ओर से जेसीबी मशीनें कार्य में जुटी है ताकि जल्द से जल्द इस कार्य को संपन्न किया जा सके ताकि वाहनों की आवाजाही शुरू हो सके। वहीं उन्होंने जल शक्ति विभाग को भी निर्देश दिया कि वह पानी की सप्लाई को जल्द सुचारू बनाएं। गौरतलब है कि पुल के गिर जाने के कारण बडौन गांव को सप्लाई होने वाले पानी की लाइनें भी टूट गई थी जिसके चलते पिछले कई दिनों से वहां पानी की समस्या बनी हुई थी। मौके पर पहुंची टीम ने बताया कि इसी स्थान पर फिर से बेली ब्रिज का निर्माण किया जाएगा जिसे पहले की भांति लोहे का ही बनाया जाना है इसकी लंबाई लगभग 110 फुट होगी जबकि चौड़ाई पहले के पुल की अपेक्षा अधिक रखी जाएगी। मैकेनिकल विंग की टीम में एस ई चरणदास ठाकुर, एस ई नाहन अरविंद शर्मा, एसडीओ भीमसेन नेगी रिकांग पिओ, एसडीओ सुशील शर्मा, एसडीओ रेणुका राजेश धीमान रूपेंद्र सिंह ,जेईविवेकविश्वकर्मा,तहसीलदार ददाहू राजेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे। पुल के गिर जाने के कारण पिछले कई दिनों से संगड़ाह, गाता धार, हरिपुरधार आदि क्षेत्रों में रोजमर्रा की वस्तुएं ना पहुंच पाने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते प्रदेश सरकार और प्रशासन इस पुल के जल्द निर्माण को लेकर हर तरह का प्रयास कर रहे हैं।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23
