नाहन ( हिमाचल वार्ता) (एसपी जैरथ) :- पावंटा साहिब की ग्राम पंचायत धौलाकुंआ में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ग्राम पंचायत के लोगों को सूचना नहीं दी गई। जिसमें प्रधान, उप प्रधान और सचिव शामिल रहे, यहाँ प्रधान के पति ने अपनी मनमानी की और फर्जी लिस्ट तैयार करके अपने चहेतों को बुलाकर ग्राम सभा का कोरम करवाया जो पूर्ण तरह से फर्जी थी। जानकरी देते हुए ग्रामीणों ने बताया की ग्राम सभा में बी०पी०एल० का चयन हुआ जो बिल्कुल निराधार व गलत है। उपरोक्त व्यक्तियों ने जनता के जाने के बाद अपने चहेतों के कुछ नाम जोकि पेशे से ठेकेदार व अच्छे रसूख वालों के नाम बीपीएल परिवार में शामिल कर लिये जिनके पास दो मंजिला मकान, गाड़ियां है जबकि गरीब परिवार के लोगों को बीपीएल सूचि से हटा दिया गया। ग्रामीणों ने एसडीएम गुंजीत चीमा को ज्ञापन सौपकर जाँच की मांग उठाई है कि तथ्यों के आधार पर जो ग्राम पंचायत धौलाकुंआ में ग्राम सभा हुई है उसे निरस्त किया जाये जो उपरोक्त व्यक्तियों का चयन बीपीएल में हुआ है। उनके नाम बीपीएल सूचि से हटाये जाये और गरीब पात्र व्यक्तियों के नाम बीपीएल परिवार में शामिल किये जाये।
Breakng
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
Thursday, September 3