शराब परोसने पर लगाया प्रतिबंध, खर्चीले रिवाजों पर भी रोक। नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):–जिला सिरमौर के उपमंडल शिलाई की ग्राम पंचायत नाया पंजोड़ के पांच गांवों में सामाजिक एवं शादी समारोहों के दौरान शराब परोसने और अन्य महंगे रीति रिवाजों पर प्रतिबंध लगा दिया है। दरअसल, ये फैसला गांव के ही बुद्घिजीवियों और युवाओं ने लिया।इसको लेकर नाया गांव के महासू देवता मंदिर परिसर में पांच गांवों के लोगों की वार्षिक बैठक हुई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। इस दौरान कुछ रीति रिवाजों को कम करने और सादे तरीके से निभाने के लिए तांदियो, कफेनू, कूकडेच, नाया, ठोंठा के लोगों ने अपने विचार रखे।निर्णय लिया गया कि शादी समारोह और पार्टियों में शराब परोसने पर प्रतिबंध रहेगा। समारोह में रुटयारी यानी रोटी बनाने वाली महिलाओं को घी आदि देने का रीति रिवाज बंद कर दिया गया। इसकी जगह सभी सामूहिक भोजन की व्यवस्था रहेगी।इसके साथ-साथ लड़की की शादी में दहेज लेने व देने की परंपरा को भी बंद किया गया। दणाटी, सोइताटी ले जाने वाले व्यक्ति को 200 रुपए की भेंट और आने-जाने के लिए दूरी के हिसाब से किराया दिया जाएगा। वहीं, गुड़ की भेली देने का रिवाज भी खत्म किया गया है।क्षेत्र के बुद्घिजीवी हुक्मीराम डिमेदार, महेंद्र सिंह व प्रदीप शर्मा ने कहा कि सभी लोगों ने मिलकर ये फैसले लिए हैं। इनका पालन करना सभी की जिम्मेदारी रहेगी। जो इसका उल्लंघन करेगा, उसे दंडित किया जाएगा और उसे पांच गांव से अलग किया जाएगा।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
