नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज (रंजना शर्मा) सुमित खिमटा ने आज शुक्रवार को उपायुक्त सिरमौर का पदभार संभाल लिया है। वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी श्री खिमटा इससे पूर्व उपायुक्त लाहौल-स्पिति के पद पर तैनात थे।
उपायुक्त ने कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रदेश सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों योजनाओं और निर्देशों को सही परिप्रेक्ष्य के साथ तीव्रता के जिला में लागू करना है। उन्होंने कहा कि क्षमता, जवाबदेवी, पारदर्शिता के तीन मूल सिद्धांतों अनुरूप वह कार्य करेंगें।
उन्हांेने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध स्वास्थ्य और शिक्षण सेवाओं का लाभ सभी लोगों को मिले यह सुनिश्चित बनाया जाएगा साथ ही इन संस्थानों में ढांचागत सुविधायें विकसित की जाएंगी।
उपायुक्त ने कहा कि जिला में हेलीपोर्ट, राजीव गांधी मॉडल स्कूल और इलैक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास की तरफ विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि जिला के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि वेल्फेयर एडमिनिस्ट्रेशन के तहत सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जाएगा।
सुमित खिमटा ने कहा कि आम जन के स्वास्थ्य के दृष्टिगत फूड सेफटी के मापदंडों को भी जिला में लागू किया जाएगा। इसके अलावा जनता के राजस्व सम्बन्धी कार्यों के समयबद्ध निपटारे किये जाएंगे।
उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने पूर्व में विभिन्न प्रशासनिक व अन्य पदों पर कार्य करते हुए अपनी बेहतरीन सेवायें प्रदान की हैं।
Breakng
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
Thursday, September 3
