मण्डी ( हिमाचल वार्ता न्यूज ):- थाटा पंचायत के शिधारी में कार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में आम आदमी पार्टी सराज मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार व छाजे राम शामिल हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात एक कार बुरी तरह से दुर्घानग्रस्त हो गई। कार में आम आदमी पार्टी सराज मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पुत्र किशन चंद, छाजे राम पुत्र चुन्नी लाल तथा शिधारी ही गांव का लोकेंद्र कुमार पुत्र राम सिंह सवार थे। ये तीनों शाम को घर वापस लौट रहे थे कि गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर नीचे लुढक़ गई। कार के गिरने की आवाज सुनते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर तीनों घायलों को सीएचसी बालीचौकी पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने जितेंद्र कुमार व छाजे राम को मृत घोषित कर दिया। जबकि कार में एक अन्य सवार लोकेंद्र कुमार उपचाराधिन है। पुलिस चौकी बालीचौकी के प्रभारी बृजभूषण शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Breakng
- जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
- पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
- विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
- विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
- विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
- विकास खण्ड सोलन के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
Tuesday, June 2
