Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»क्राइम»कालाअंब के दो उद्योगों पर एक्साइज विभाग ने की छापेमारी
    क्राइम

    कालाअंब के दो उद्योगों पर एक्साइज विभाग ने की छापेमारी

    By Himachal VartaApril 30, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला सिरमौर के द्वारा काला अंब स्थित 2 उद्योगों पर एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग के जिला उप आयुक्त हिमांशु पंवार की अगुवाई में शिमला सोलन की एक टीम का गठन कर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पूरी टीम एक ही समय में 2 उद्योगों में शनिवार करीब 2:00 बजे के आसपास दोपहर को धमक गई थी। टीम के द्वारा मोगिनंद तथा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित इन दोनों उद्योगों के तमाम दस्तावेजों को करीब 5 घंटों से अधिक कार्यवाही करते हुए अपने कब्जे में लिया गया।बताया जा रहा है कि अधिकारियों को कुछ ऐसे इनपुट मिले थे जिसमें फर्जी बिलों के आधार पर जीएसटी में बड़े घोटाले की आशंका व्यक्त की गई थी। यहां यह भी बताना जरूरी है कि इससे पहले भी इसी उद्योग पर सेंट्रल एक्साइज के द्वारा छापेमारी कर कई दस्तावेज अपने कब्जे में लिए गए थे।जिसके बाद आज शनिवार को फिर से स्टेट एक्साइज के द्वारा मिली शिकायत के बाद इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया। कार्यवाही को अंजाम देने से पहले उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला सिरमौर हिमांशु के द्वारा सोलन शिमला से तेज तर्रार अधिकारियों को बुलाकर पूरी रणनीति तैयार की गई थी।यही नहीं इस कार्यवाही की जानकारी किसी को कानों कान भी ना हो इसको लेकर हर कार्यवाही को पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। जानकारी यह है कि करीब 2 दर्जन से अधिक विभाग के अधिकारियों को इस टीम में शामिल किया गया था।उधर, राज्य कर एवं आबकारी विभाग के मुख्य आयुक्त यूनुस खान ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि इन दोनों कंपनियों पर करीब 300 करोड़ के लगभग फेक इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम किया गया है। उन्होंने बताया कि कंपनी के करीब 300 के लगभग ऐसे रजिस्ट्रेशन है जो 5 राज्यों से दिखाए गए हैं।उन्होंने बताया कि इस के संबंध में तमाम दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी और रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है। उन्होंने अंदेशा जताते हुए कहा कि कंपनी के द्वारा बड़े स्तर पर टैक्स चोरी किया गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.