श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा) रेणुका निर्वाचन क्षेत्र की 48 पंचायतों को जोड़ने वाला धनोई पुल टूटने के बाद अब प्रशासन ने वहां पर अस्थायी रोड़ बना कर लोगों को कुछ राहत प्रदान की है। छोटे बड़े वाहनों के लिए यह रास्ता 6 दिन बाद खोल दिया गया है।श्री रेणुका जी की 48 पंचायतें को जोड़ने वाला अस्थायी रोड 6 दिनों में बनाकर तैयार कर दिया गया है वही वाहनों के लिए आवाजाही शुरू कर दी।बता दें कि धनोई पुल टूटने से 48 पंचायतों का सर्पक टूट गया था वैकल्पिक मार्ग चालू हो गया है ।श्री रेणुकाजी से संगड़ाह उपमंडल की 48 पंचायतों को जोड़ने वाले धनोई पुल के टूटने के बाद नए वैली ब्रिज को बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग की मैकेनिकल विंग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया था और उन्होंने 4 सप्ताह में पुल तैयार करने की बात कही थी ।हालांकि इस पूरे हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर अभी तक कोई कार्रवाई सरकार और उच्च अधिकारियों द्वारा नहीं की गई है जबकि इस लोहे के बने पुल की मियाद काफी समय पहले ही पूरी हो गई थी लेकिन समय रहते ना तो इसकी रिपेयर की गई और ना ही नए पुल की डीपीआर बनाई गई।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17
