नौहराधार (हिमाचल वार्ता न्यूज़) (राजीव कुमार ):- चूड़धार में बर्फबारी शुरू हुई। पिछले वर्ष भी मई में यहां बर्फ गिरी थी। यहां पर दो वर्ष से लगातार आजकल के महीने में बर्फ गिरना हैरान कर देना जैसा हो गया है। वहीं निचले मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्र नौहराधर व हरिपुरधार आदि क्षेत्रों में जमकर बारिश व ओलावृष्टि से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार को मौसम ने इस कद्र करवट ली कि चूड़धार में सुबह से बारिश व ओलावृष्टि होती रही तथा शाम करीब पांच बजे के बाद बर्फ के फाहे गिरने शुरू हुए, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। हैरान कर देने वाली बात यह है कि आजकल क्षेत्र में गर्मी से नहीं रहा जाता था, मगर अप्रैल के महीने में भी लोग गर्म कपड़े ओढ़े हुए हैं यानी आजकल जनवरी जैसी ठंड पड़ रही है। चूड़धार की तमाम पहाडिय़ां बर्फ से लकदक हो गई हैं, जिससे मुख्यत: चूड़धार में ताजा बर्फबारी से चूड़धार से सटे इलाकों में शीतलहर का प्रकोप अत्याधिक बढ़ गया है। जिला सिरमौर के ऊंची पहाड़ी पर स्थित नौहराधार व हरिपुरधार क्षेत्रों में काफी दिनों से खराब मौसम बना हुआ है। रविवार सुबह से ही तेज बारिश, धुंध और ठंडी तेज हवाओं का दौर जारी रहा। वहीं वीकेंड के अवसर पर चूड़धार के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम भी जारी है। जब से चूड़धार की यात्रा शुरू हुई है तब से लेकर नौहराधार से श्रद्धालुओं की कतारें लगी हुई हैं। रविवार को भी भारी संख्या में यात्री चूड़धार मंदिर पहुंचे हैं। बर्फ के बीच चूड़ेश्वर सेवा समिति के सदस्यों को श्रद्धालुओं को ठहराने के लिए काफी परेशानियां उठानी पड़ी। ताजा हिमपात के बाद चूड़धार का तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस वजह से समूचे सिरमौर के मैदानी क्षेत्र के लोगों को गर्मी से निजात मिली है। चूड़धार में अक्तूबर से मार्च तक बर्फबारी होती है। अप्रैल के अंतिम महीने में वहां पर बर्फबारी होना अदभुत व आश्चर्यचकित करने वाली घटना है।
Breakng
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
Thursday, September 3
