Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»क्राइम»हिमाचल के कारोबारी से सात लाख लूटने वाले निकले हरियाणा पुलिस के जवान , तीन गिरफ्तार
    क्राइम

    हिमाचल के कारोबारी से सात लाख लूटने वाले निकले हरियाणा पुलिस के जवान , तीन गिरफ्तार

    By Himachal VartaMay 1, 2023
    Facebook WhatsApp
    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हरियाणा के यमुनानगर जिले में प्रताप नगर इलाके में पांवटा साहिब के कारोबारी से 7 लाख लूटने वाले पुलिस वाले ही निकले। जिला पुलिस ने तीन पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया है, जो डायल 112 पुलिस के कर्मचारी हैं। आरोपियों की पहचान एसपीओ मनजीत, जसबीर, ईएसआई रामभूल ​के रूप में हुई। वारदात में शामिल कुछ अन्य लोग अभी फरार हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए इन तीनों को रिमांड पर लिया जाएगा।​​​​​​ मीडिया से बातचीत करते हुए थाना प्रताप नगर के एसएचओ ने बताया कि सात लाख लूटने की वारदात डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मियों ने अंजाम दी थी। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब की शिव कॉलोनी में रहने वाले अनिल कुमार का पांवटा साहिब में कॉलेज व होटल है। वह 7 लाख रुपए लेकर कॉलेज के लिए फर्नीचर लेने निकला था। वह यमुनानगर पहुंचा ही था कि एक युवक ने हाथ देकर गाड़ी रुकवाई। थाना प्रभारी के अनुसार युवक ने उससे जगाधरी जाने के लिए लिफ्ट मांगी। उसे विद्यार्थी समझकर गाड़ी में बैठा लिया। कुछ दूर चलने पर उस युवक ने बैग से लैपटॉप निकाला और कुछ काम करने लगा। युवक ने कहा कि नेट नहीं चल रहा है। इसलिए गाड़ी रोक दो। जैसे ही अनिल ने गाड़ी को साइड में लगाया। तभी उस युवक ने फोन किया और पीछे से डायल 112 गाड़ी आकर उनके पास रूकी। एसएचओ ने बताया की तीन पुलिसकर्मी वर्दी में थे और एक सिविल में था। चारों पुलिसकर्मी अनिल को धमकाने लगे और उसकी गाड़ी से चाबी निकाल ली। आरोपी पुलिस कर्मियों ने गाड़ी की तलाशी ली और बैग से 7 लाख रुपए और 2 ब्लैंक चेक उठा लिए। इसके बाद आरोपी उसे वहीं रुकने के लिए कहकर डायल 112 की गाड़ी में चले गए। उसने एक राहगीर से मदद मांग कर पुलिस को लूटपाट के बारे में बताया। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया की आरोपी पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही उन्हें सस्पेंड भी किया गया है। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं इस गिरोह में अन्य लोग भी शामिल तो नहीं है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.