Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन वन विभाग हुआ मुस्तैद हाथियों की तलाश को लेकर चलाया सर्च अभियान
    सिरमौर

    नाहन वन विभाग हुआ मुस्तैद हाथियों की तलाश को लेकर चलाया सर्च अभियान

    By Himachal VartaMay 1, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज)(रंजना शर्मा):- कोलर के जंगलों में हाथियों द्वारा एक वृद्ध महिला के उपर हमला करने से उसकी मौत होने के बाद वन विभाग सतर्क हो गया है। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारियों ने कोलर के जंगलों में हाथियों की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया है। वन विभाग की टीम द्वारा कोलर व उसके आसपास लगते जंगल के इलाके के पास लोगों को जागरूक करने के लिए लाउड स्पीकर द्वारा सूचित किया जा रहा है। इस दौरान वन विभाग की टीम लोगों को जागरूक करते हुए कह रही है कि कोई भी गांव का व्यक्ति जंगल या जंगल के आसपास न जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से हाथियों का एक झुंड जंगल में घूम रहा है जोकि खतरनाक हो सकता है। जिसको लेकर वन विभाग की टीम ने लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति जंगल की ओर न जाए। वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों को कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति को कहीं पर भी हाथी का झुंड नजर आता है तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें, ताकि हाथी के झुंड को उत्तराखंड की ओर खदेड़ा जा सके। इस दौरान डीएफओ नाहन सौरभ जाखड़ ने बताया कि हाथी के हमले से हुई वृद्ध महिला की मौत के बाद वन विभाग ने हाथियों को ढूंढने के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया है व वन विभाग के कर्मचारियों की टीम हाथियों को ढूंढ रही है। उन्होंने बताया कि हाथियों द्वारा महिला की मौत के बाद वृद्ध महिला को मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि लोग जंगल की ओर न जाएं व किसी भी ग्रामीण को जंगल या उसके आसपास कोई हाथी नजर आता है तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें। उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम हाथियों के झुंड को सर्च कर रही है। जैसे ही वन विभाग के कर्मचारियों को हाथी नजर आते हैं उन्हें उत्तराखंड की ओर खदेड़ा जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.