Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मई के महीने में दिसंबर महीने जैसी ठंड का हो रहा है अहसास दोबारा गर्म कपड़े पहनने को हुए लोग मजबूर
    सिरमौर

    मई के महीने में दिसंबर महीने जैसी ठंड का हो रहा है अहसास दोबारा गर्म कपड़े पहनने को हुए लोग मजबूर

    By Himachal VartaMay 1, 2023
    Facebook WhatsApp

    नौहराधार (हिमाचल वार्ता न्यूज़) (राजीव कुमार ):-  चूड़धार में बर्फबारी शुरू हुई। पिछले वर्ष भी मई में यहां बर्फ गिरी थी। यहां पर दो वर्ष से लगातार आजकल के महीने में बर्फ गिरना हैरान कर देना जैसा हो गया है। वहीं निचले मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्र नौहराधर व हरिपुरधार आदि क्षेत्रों में जमकर बारिश व ओलावृष्टि से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार को मौसम ने इस कद्र करवट ली कि चूड़धार में सुबह से बारिश व ओलावृष्टि होती रही तथा शाम करीब पांच बजे के बाद बर्फ के फाहे गिरने शुरू हुए, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। हैरान कर देने वाली बात यह है कि आजकल क्षेत्र में गर्मी से नहीं रहा जाता था, मगर अप्रैल के महीने में भी लोग गर्म कपड़े ओढ़े हुए हैं यानी आजकल जनवरी जैसी ठंड पड़ रही है। चूड़धार की तमाम पहाडिय़ां बर्फ से लकदक हो गई हैं, जिससे मुख्यत: चूड़धार में ताजा बर्फबारी से चूड़धार से सटे इलाकों में शीतलहर का प्रकोप अत्याधिक बढ़ गया है। जिला सिरमौर के ऊंची पहाड़ी पर स्थित नौहराधार व हरिपुरधार क्षेत्रों में काफी दिनों से खराब मौसम बना हुआ है। रविवार सुबह से ही तेज बारिश, धुंध और ठंडी तेज हवाओं का दौर जारी रहा। वहीं वीकेंड के अवसर पर चूड़धार के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम भी जारी है। जब से चूड़धार की यात्रा शुरू हुई है तब से लेकर नौहराधार से श्रद्धालुओं की कतारें लगी हुई हैं। रविवार को भी भारी संख्या में यात्री चूड़धार मंदिर पहुंचे हैं। बर्फ के बीच चूड़ेश्वर सेवा समिति के सदस्यों को श्रद्धालुओं को ठहराने के लिए काफी परेशानियां उठानी पड़ी। ताजा हिमपात के बाद चूड़धार का तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस वजह से समूचे सिरमौर के मैदानी क्षेत्र के लोगों को गर्मी से निजात मिली है। चूड़धार में अक्तूबर से मार्च तक बर्फबारी होती है। अप्रैल के अंतिम महीने में वहां पर बर्फबारी होना अदभुत व आश्चर्यचकित करने वाली घटना है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.