पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):– रोटरी पांवटा ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए लगभग हर वर्ग के बारे कुछ नया करने की ठान रखी है। इसी कड़ी में रोटरी पांवटा ने अपने प्रधान राकेश रहल की अगुवाई में गवर्नमेंट स्कूल आगरो के स्कूल के बच्चों के लिए 50 बेंच दिए। अब तक हमारे देश के भविष्य, ये बच्चे टाट पट्टी पर बैठ कर शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। अब इस स्कूल के लगभग सब बच्चे बेंच पर आराम से बैठ अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे पाएंगे। मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य, स्टाफ, ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि मौजूद थे। सबने रोटरी की दिल से तारीफ की व आगे भी रोटरी के योगदान की उपेक्षा की। प्रोजेक्ट के दौरान रोटरी पांवटा प्रधान राकेश रहल, हिमांशु भाटिया वा जी के शर्मा आदि मौजूद रहे।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17
