Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिल्ला में वर्षों से पद रिक्त
    सिरमौर

    वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिल्ला में वर्षों से पद रिक्त

    By Himachal VartaMay 1, 2023
    Facebook WhatsApp

    अधर में लटक रहा है बच्चों का भविष्य, नई सरकार से है उम्मीद व निवेदन                                                                                   नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रंजना शर्मा):– जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के दुर्गम क्षेत्र में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिल्ला में वर्षों से शिक्षकों व ग़ैर शैक्षणिक स्टाफ के अनेकों पद रिक्त होने की वजह से विधार्थियों का भविष्य अधर में लटक रहा है। शिक्षक के रिक्त पदों की बजह से विद्यार्थियों के भविष्य में दिन प्रतिदिन विपरीत प्रभाव पड़ता जा रहा है।साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ने के लिए कोई दूर दराज तक शिक्षक व मार्गदर्शक भी नहीं मिल पाता है ताकि कुछ हद तक पढ़ाई प्रभावित ना हों परन्तु मिल्ला स्कूल में अभी तक इन सभी पदों को नहीं भरा गया है।ग्रामीण उम्मीद के साथ है कि हिमाचल प्रदेश सरकार हमारे स्कूल में रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने की अनुकम्पा करेंगी ताकि आने वाले भविष्य और हमारे ग्रामीण स्तर के स्कूल में उम्मीद की एक नई किरण जागें। नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो चुका है ऐसे में छात्र व उनके अभिभावक चिंता में है।ग्रामीण लोगों का कहना है कि आज ग्रामीण स्तर के बच्चों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस तराशने वाले गुरु और मार्गदर्शक होने बहुत जरूरी है ताकि समय रहते इन नन्हें-नन्हें बच्चों को उचित मंच ओर स्थान मिल पाएं ताकि विधार्थी नशे जैसी गंभीर समस्या के शिकार ना बने।लोगों को उम्मीद है की शिलाई के वर्तमान विधायक व उद्योग आयुष ओर संसदीय मंत्री हिमाचल प्रदेश ठाकुर हर्षवर्धन चौहान इस गंभीर मुद्दे को जल्द से जल्द हल करने के लिए अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।जानकारी के मुताबिक़ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिल्ला में प्रिंसीपल के पद के अलावा प्रवक्ता गणित, टीजीटी नोन मेडिकल,अधिक्षक, कनिष्ठ कार्यलय सहायक के पद लंबे समय से रिक्त पड़े है।इसके अलावा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दिगवा हेड मास्टर, टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी मेडिकल, टीजीटी नोन मेडिकल, टीईटी जबकि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बडवा टीजीटी मेडिकल, टीजीटी आर्ट्स, व शास्त्री के पद ख़ाली है जिन्हें जल्द भरा जाए। 

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.