Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»आंज भोज में सड़कों और रेस्टहाउस के निरीक्षण विभाग के आला अधिकारी पहुंचे।
    सिरमौर

    आंज भोज में सड़कों और रेस्टहाउस के निरीक्षण विभाग के आला अधिकारी पहुंचे।

    By Himachal VartaMay 2, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ) : – उपमंडल के गिरिपार क्षेत्र में आंजभोज की सड़कों की दुर्दशा को जांचने के लिये आज लोक निर्माण विभाग के एस.ई. एo केo शर्मा, एक्सन एनoकेo वर्मा एवं एसडीओ योगेश  ने आज दौरा किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान  क्षेत्र के लोगों से रेस्ट हाउस में मुलाकात की। इस मुलाकात में लोगों सड़कों के अलावा रेस्ट हाऊस संबंधित समस्याओं के बारे में विभाग को अवगत कराया। लोगों ने बताया कि पुरुवाला से लेकर अम्बोया, राजपुर, नघेता, बनोर, टॉरुं भैला, टॉरुं डण्डा आंज की सड़कें तकरीबन टूट चुकी है। सड़कों की ज्यादा खस्ता हालत निजी कंपनी के केबल की तार बिछाने के कारण हुई है।सड़कों पर गाड़ियों को पास लेना मुश्किल हो गया है। सड़क के किनारे लगे हुए डंगो में अभी तक विभाग ने मिट्टी भी नहीं भरी है। जिसके कारण छोटे वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है । जो हादसों को न्योता दे रहा है। उन्होंने गिरिपार के एकमात्र लोक निर्माण टॉरुं रेस्ट हाउस में आ रही पानी की समस्या और बिजली की समस्या से भी विभाग को अवगत कराया।गौरतलब है कि टॉरुं रेस्ट हाउस में पिछले 15 दिनों से कनेक्शन कट जाने के कारण बिजली नहीं थी। पीने के पानी का अलग कनेक्शन ना होने की वजह से कर्मचारियों को पानी ढो कर लाना पड़ता है। जिस कारण क्षेत्र के लोगों ने रेस्टहाउस व सड़कों की दुर्दशा को लेकर लोक निर्माण के मंत्री विक्रमादित्य को शिकायत दी थी। इस मौके पर टॉरु- डण्डा- आंज की प्रधान कमला देवी, नरेन्द्र तोमर, ललित तोमर, अमरीश शर्मा, पंची राम तोमर, ऋषव प्रवेश आदि लोग शामिल थे ।उधर इस मामले में विभाग के एक्सइएन एन के वर्ना ने बताया कि विभाग जल्द से जल्द यहां के लोगों को समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.