Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»गिरिपार में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि , किसानों की फसलें हुई चौपट
    सिरमौर

    गिरिपार में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि , किसानों की फसलें हुई चौपट

    By Himachal VartaMay 2, 2023
    Facebook WhatsApp
    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (राजीव कुमार) :- जिला सिरमौर के नौहराधार , हरिपुरधार शिलाई और राजगढ़ क्षेत्र में दो दिनों से जमकर व बारिश हो रही है। गिरिपार क्षेत्र के कई इलाको में भी ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है। खराब मौसम के चलते नौहराधार हरिपुरधार का का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस  ज़ब कि अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस  तक पहुंच गया है। मौसम परिवर्तन के साथ क्षेत्र के लोग काफी परेशान है जहां आजकल गर्मी का मौसम होता था वहीं आजकल नौहराधार आदि क्षेत्रो मे ठंड का प्रकोप इस कदर है कि लोगो ने अलाव  का सहारा लेना पड़ रहा है जिससे आम जन मानस परेशानियां झेल रहे है उधर नौहराधार क्षेत्र की 16 पंचायतों मे रविवार शाम  6 बजे से  सुबह 9 बजे तक बिजली गुल रही सोमवार 9 बजे बिजली जरूर बाहल हुई , मगर दिन भर बिजली की आंख मिचोली का सिलसिला जारी रहा। जिस कारण विभागीय कार्यों में लोगो को दिक्क़तो का सामना करना पड़ा। वहीं बिना बिजली लोग ठंड से ठिठुरते रहे।  नौहराधार आदि क्षेत्रो मे बारिश के चलते ठंड के प्रभाव के कारण स्थानीय बाजारों मे रौनक गायब रही  वहीं चुड चुडधार मे  बारिश के साथ हल्की बर्फबारी हुई। वहीं कई स्थानों पर भारी ओलावृष्टि भी हुई है। गिरिपार में ढाबा चला रहे अमित कुमार ने बताया कि खराब मौसम के बाबजूद भी रोजाना 250 से 300 श्रद्धालु चूड़धार पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को चूड़धार में  दिनभर रुक रुक कर बारिश व ओलावृष्टि हुई। अमित के मुताबिक इतनी ठंड  के बावजूद लगभग 80 से अधिक श्रद्धालु चूड़धार पहुंचे। खराब मौसम में भी श्रद्धालुओं का आना नहीं रुक रहा चूड़धार में श्रद्धालुओं के लिए खाने पीने व ठहरने की उचित  व्यवस्था है। गिरिपार क्षेत्र में पिछले करीब एक सप्ताह से दोपहर बाद रोजाना कही बारिश तो कही ओलावृष्टि हो रही है। रोजाना की बारिश से क्षेत्र के लोग तंग आ चुके है। बेमौसम बारिश से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। कई इलाको में ओलावृष्टि होने से मटर की फसल पूरी तरह तबाह हो चुकी है। गेहूं व जौ की पकी हुई आधी फसल खेतों में और आधी फसल खलियानों में खराब हो रही है। लहसुन व बीन की फसल भी मिट्टी में मिल गई है। क्षेत्र के किसानों की चिंता इसलिए और अधिक बढ़ गई है कि इस खराब फसलों का मुआवजा देना तो दूर की बात प्रशासन नुकसान का जायजा लेने तक की भी ज़हमत नहीं उठा रहा है।  उधर अधिसाशी अभियंता बिजली बोर्ड मंडल राजगढ़ नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि नौहराधार के समीप स्कूल के पास एचटी लाइन मे फाल्ट आया था। वहीं अखरोट फार्म के पास बिजली का खंबा गिरने से खंबा बड़ी लाइन पर गिर गया है जिसके चलते बिजली की आपूर्ति बंद करनी पड़ी। सोमवार को लाइनों को दुरुस्त करने के लिए बार बार कट लगाने पड़े है।  इस लिए समस्या आई ऊपर से  खराब मौसम के चलते कार्य करने मे दिक्क़ते पेश आई है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.