नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- दहशत से लोगों ने पेड़ पर चढ़कर बचाई जान विकासखंड नाहन की विक्रम बाग पंचायत में आवारा सांड का आतंक फैला हुआ है। इसकी दहशत से ग्रामीण पेड़ पर या फिर ऊंची जगह चढ़कर जान बचाने पर विवश हो रहे हैं। बता दें इसके वीडियो भी सामने आए हैं। जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि एक महिला ने पेड़ पर चढ़कर जान बचाई।वहीं एक व्यक्ति ने पानी की टंकी पर चढ़कर जान बचाई। लोगों की माने तो आवारा सांड को लेकर पंचायत के अलावा संबंधित विभाग को बार-बार जानकारी दी गई है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। सांड के आतंक के कारण बच्चों को भी स्कूल जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि आवारा सांड द्वारा खेतों को भी तबाह किया जा रहा है। गौरतलब है कि कोलर पंचायत में हाथी द्वारा एक बुजुर्ग महिला को कुचले जाने की घटना के बाद से विक्रम बाग पंचायत में सांड को लेकर दहशत फैली हुई है।ग्रामीणों ने बताया कि चंद रोज पहले ही एक बुजुर्ग को सांड ने घायल कर दिया था। इसके बाद से सांड का आतंक बदस्तूर जारी है। ग्रामीणों ने कहा कि लोगों को देखकर सांड पीछे भागना शुरू कर देता है।गनीमत यह है कि आमना-सामना न होने की वजह से जान बच जाती है, लेकिन यह कब तक चलेगा। विक्रमाबाग पंचायत के प्रधान नरेंद्र कुमार ने बताया कि वह बीडीओ से भी मिल चुके हैं। लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है।
Breakng
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
Thursday, September 3
