नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):– प्रशासन से एक महीना ओर झूले लगाए रखने की लोगों ने करी अपीलमनोरंजन के संसाधनों की कमी के चलते नाहन शहर अक्सर वीरान ही नजर आता है। सिख समुदाय के द्वारा आयोजित जोड़ मेला में विशेष रुप से लगाए गए झूले भी वीरानियों में लोगों के चेहरे पर खुशी का बड़ा जरिया बने हैं। 5 मई को यह झूले चौगान मैदान से सिमट जाएंगे। जिसको लेकर फिर से लोगों और खासतौर से बच्चों के चेहरे पर उदासियां छा जाएगी। स्थानीय निवासी राजेश ठाकुर, उमंग अग्रवाल, अभिषेक जैन, मोहित बंसल, नीलू सैनी, महीपत, रचना ठाकुर, चरणजीत सिंह आदि दर्जनों लोगों ने स्थानीय प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि चौगान मैदान में लगाए गए झूले एक महीना और लगे रहने चाहिए। लोगों का कहना है कि शहर में बच्चों के मनोरंजन को लेकर संसाधनों की भारी कमी है।दोऐसे में पढ़ाई और अन्य तरह की मानसिक दबाव में बच्चों के लिए यह मनोरंजन के साधन उनके चेहरों पर खुशी और ताजगी लाते हैं। अनिल ठाकुर का तो यह भी कहना है कि मेला ग्राउंड में जो झूलों की टिकट की कीमत रखी गई है वह बड़े शहरों में लगाई जाने वाली झूलों की कीमतों के बनिस्पत है।विधायक अजय सोलंकी के बयान को लेकर लोगों ने कहा कि चौगान में जो जोड़ मेला आयोजित किया जाता है उसे सरकार के द्वारा जिला स्तरीय मेले की मान्यता दिलाई जानी चाहिए। मेले की अन्य व्यापारिक गतिविधियां भले ही कम समय के लिए हो परंतु अन्य मनोरंजन के साधनों को 1 महीने का समय दिया जाना चाहिए।के.एस. नेगी का कहना है कि किसी भी तरह के मेले हो तो वहां मनोरंजन के साधनों के साथ-साथ हिमाचली व्यंजनों को भी जगह मिलनी चाहिए। बता दें चौगान मैदान में मैरी गो राउंड, किश्ती झूला, बच्चों की मोनो रेल, जिग जैक जैसे दर्जनों अलग-अलग तरह के झूले लगाए गए हैं।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
