Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • संगड़ाह कॉलेज की करोड़ों की इमारत भूस्खलन और खुदाई से खतरे में
    • चोरी की 2 बाइकों के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
    • शिलाई के लोजा स्कूल में बरसात के बीच छत टपकने से शिक्षा बाधित, ‌
    • ढांग रूहाना गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 11वीं-12वीं कक्षाओं के लिए पिछले तीन वर्षों से कोई स्थायी शिक्षक नहीं है।
    • उपायुक्त ने शिलांजी पंचायत के वार्ड सदस्य को अयोग्य करार देते हुए निष्कासित कर रिक्त घोषित किया पद
    • पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 4
    Himachal Varta
    Home»आस्था»हिमाचल के गांव-गांव में है देव संस्कृतिः शुक्ल
    आस्था

    हिमाचल के गांव-गांव में है देव संस्कृतिः शुक्ल

    By Himachal VartaMay 2, 2023
    Facebook WhatsApp
    himachal varta news

    श्री रेणुका जी( हिमाचल वार्ता न्यूज)(रंजना शर्मा  ):- राज्यपाल ने लेडी गवर्नर सहित माता रेणुका जी मंदिर में पूजा अर्चना की श्री रेणुका झील की परिक्रमा और डैम साइट का किया निरीक्षण राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल आज अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान सिरमौर जिले के विख्यात धार्मिक स्थल श्री रेणुका जी पहुंचे। लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ल भी उनके साथ थीं। चौरी की धार स्थित बिरला हेलीपेड पहुंचने पर सिरमौर के उपायुक्त श्री सुमित खिमटा ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल  बनने के पश्चात् यह उनका सिरमौर जिले का पहला दौरा है।

    himachalvartanews

    राज्यपाल ने विख्यात माता रेणुका जी मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की और श्री रेणुका झील की परिक्रमा की। उन्होंने भगवान परशुराम जी के मंदिर में भी माथा टेका। उन्होंने कहा कि न केवल हिमाचल के लोगों के लिए बल्कि पूरे देशवासियों के लिए यह आस्था का केंद्र है। यह पावन स्थल हमारी समृद्ध संस्कृति और उच्च परम्परा के भी दर्शन करवाता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के गांव-गांव में देवी-देवताओं का वास है। जितने उत्सव हिमाचल प्रदेश में मनाये जाते हैं शायद ही भारत के किसी हिस्से में आयोजन होता हो। उन्होंने कहा कि हिमाचल में उन्हें इस बात की प्रसन्नता है कि प्रदेश की संस्कृति को यहां संरक्षित रखा गया है और लोगों का विश्वास इससे जुड़ा है।
    बाद में, राज्यपाल ने श्री रेणुका डैम साईट का भी दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की विस्तृत जानकारी ली और इसकी प्रगति की समीक्षा की।
    उन्होंने कहा कि यह परियोजना पहले बनकर तैयार हो जानी चाहिए थी। लेकिन, अब यह पूरी होने की स्थिति में है। उन्होंने निर्देश दिए कि इसे निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाए ताकि हिमाचल के साथ-साथ अन्य राज्यों को भी इसका लाभ मिल सके।
    रेणुका जी के विधायक श्री विनय कुमार, श्री रेणुका जी बांध परियोजना के निदेशक (सिविल)श्री एस.के. चौधरी, महाप्रबंधक  आर.  के. चौधरी, एस.डी. एम. रजनेश  कुमार, अतिरिक्त पुलिस  अधीक्षक  सोम दत्त, तहसीलदार  राजेंदर  ठाकुर, वन अधिकारी वन्य प्राणी श्रीमती अनिता भारद्वाज, डी.एफ.ओ. रेणुका उर्वशी ठाकुर तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • संगड़ाह कॉलेज की करोड़ों की इमारत भूस्खलन और खुदाई से खतरे में
    • चोरी की 2 बाइकों के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
    • शिलाई के लोजा स्कूल में बरसात के बीच छत टपकने से शिक्षा बाधित, ‌
    • ढांग रूहाना गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 11वीं-12वीं कक्षाओं के लिए पिछले तीन वर्षों से कोई स्थायी शिक्षक नहीं है।
    • उपायुक्त ने शिलांजी पंचायत के वार्ड सदस्य को अयोग्य करार देते हुए निष्कासित कर रिक्त घोषित किया पद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.