Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पच्छाद उपमंडल के क्वागधार स्थित हेलीपैड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है
    सिरमौर

    पच्छाद उपमंडल के क्वागधार स्थित हेलीपैड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है

    By Himachal VartaMay 2, 2023
    Facebook WhatsApp
    himachalvarta

    ददाहू हिमाचल वार्ता न्यूज़ (राजीव कुमार )-शिमला नेशनल हाई-वे-907ए पर पच्छाद उपमंडल के क्वागधार स्थित हेलिपैड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा एक सप्ताह पूर्व इस काम का टैंडर अवार्ड किया गया है। क्वागधार हेलिपैड का निर्माण कार्य 44.60 लाख रुपए मे पूरा होगा। यह हेलिपैड 50 वाई 30 मीटर का बनेगा। पहले इस हेलिपैड को प्रदेश के टूरिज्म स्थलों पर बनने वाले अन्य हेलिपैड की तरह 50 वाई 50 मीटर की योजना थी। जिसकी डीपीआर लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश सरकार को 1.25 करोड़ रुपए की भेजी थी, जिसे प्रदेश सरकार के वित्त विभाग ने रिजेक्ट कर दिया था। उसके बाद लोक निर्माण विभाग ने 50 वाई 30 मीटर की डीपीआर बनाकर भेजी थी जोकि 64 लाख रुपए की थी। अब प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग ने क्वागधार हेलिपैड के लिए 44.60 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं, जिसके तहत हेलिपैड को अब 50 वाई 30 मीटर का ही बनाया जा रहा है। बता दें कि इस क्वागधार हेलिपैड के निर्माण कार्य का शिलान्यास एक दशक पूर्व तत्त्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने किया था। उन्होंने इसके लिए 10 लाख की राशि स्वीकृत की थी। उसके बाद पूर्व भाजपा सरकार में तत्त्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस हेलिपैड के लिए 10 लाख की राशि स्वीकृत की घोषणा की थी, मगर फिर भी इसके लिए बजट नहीं उपलब्ध हुआ। अब जाकर इस हेलिपैड के लिए बजट स्वीकृत होकर एक दशक के बाद क्वागधार में निर्माण कार्य शुरू हो गया है। गौर हो कि क्वागधार में इस हेलिपैड को वर्ष 2012-13 में जब कुम्हारहट्टी-सराहां-नाहन मार्ग स्टेट रोड से इंटर मीडिएट रोड बना था तो यहां पर डंपिंग साइट थी। वर्ष 2015 में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के पच्छाद दौरे के चलते पहली बार डंपिंग साइट पर चौपर का ट्रायल लिया गया जोकि सफल रहा था |

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.