बिलासपुर, हिमाचल वार्ता न्यूज़ (राजीव कुमार ) जनपद के मंगरोट शिमला-हमीरपुर नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जहां कार व टूरिस्ट बस की टक्कर में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार मंगरोट शिमला-हमीरपुर NH पर बड़ोग गांव के समीप एक टूरिस्टबस (PB 11AF-9527) व कार(HR 29AS-0628) के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की भनक लगते ही स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का जायजा लिया। वहीं मृतक की पहचान अंशुल (21) गांव पंजगाई व घायल की पहचान सूरज निवासी गांव विष्णु, धार टटोह के रूप में हुई है। उधर, डीएसपी राज कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
