नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):-जंगल में जानवर पर चलाई थी गोली दुर्घटनावश लगी थी बुजुर्ग को जिला सिरमौर की पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की सुरला जनोट पंचायत में गोली लगने से हुई बुजुर्ग व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 19 अप्रैल को लफयोग टिकरी निवासी 64 वर्षीय महिमादत्त की गांव के समीप कुरफड़ जंगल में पशु चराते समय अचानक गोली लगने से उनकी मौत हो गई थी।देर शाम तक जब महिमादत्त घर नहीं पहुंचा तो परिजन तलाश में जंगल पहुंचे, जहां उनका शव बरामद हुआ। इसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि महिमादत्त की मौत गोली लगने से हुई है। लिहाजा, पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की तफ्तीश की। छानबीन के बाद पुलिस को पता चला कि सुरला जनोट पंचायत के आंजी निवासी हरदेव (40) ने अपने खेत में जंगली जानवर मारने के लिए गोली चलाई थी। इस बीच गोली जानवर को न लगकर महिमादत्त को जा लगी।हरदेव को भी इस बात की बिल्कुल भनक नहीं लगी कि बंदूक की गोली से किसी व्यक्ति की मौत हो गई है। हरदेव की बंदूक का लाइसेंस जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए उसके पिता के नाम पंजीकृत है। पुलिस थाना पच्छाद के प्रभारी मदन सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
