ऊना हिमाचल वार्ता न्यूज़(लक्ष्य शर्मा ) जिला ऊना के बड़ूही में बुधवार तड़के करीब 3:30 बजे बड़ा सड़क हादसा पेश आया। हरियाणा के फतेहाबाद से बैजनाथ जा रही हरियाणा रोडवेज की बस बेकाबू होकर सड़क किनारे सफेदे के पेड़ से टकराने के साथ ही एक घर की दीवार से भी जा टकराई। हादसे के वक्त बस में अधिकतर लोग सो रहे थे। इस दौरान पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिनमें बस का परिचालक भी शामिल था। बस के पेड़ से टकराने की आवाज सुनकर आसपास के लोग फौरन घटनास्थल की तरफ भागे। जहां उन्होंने हरियाणा रोडवेज की बस को सफेदे के पेड़ से टकराई हुई पाया। लोगों ने फौरन बस में चढ़कर घायलों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया इस दौरान बस के परिचालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल पाए गए जिन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने अस्पताल में परिचालक को मृत घोषित कर दिया जबकि एक अन्य यात्री को बेहद नाजुक हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। हादसे में दो अन्य लोगों का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार जारी है। जबकि अन्य कुछ लोगों को आंशिक चोटें पहुंची हैं। डीएसपी ऊना अजय ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर लिया है मामले की जांच शुरू कर दी है बस में सवार यात्रियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
