नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ) :- नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर छह के वार्ड सदस्य के लिए मंगलवार को संपन्न हुए उप चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी रणजीत कुमार 155 से विजय घोषित हुए है । यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवम््एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर ने दी है । उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर छह मे सदस्य पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए । इस पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे । इस वार्ड मे कुल 372 मतदाता पंजीकृत है जिनमे से 301 वोट पड़े । अर्थात 80.64 प्रतिशत मतदान हुआ । जिनमे रणजीत कुमार को 209 मत, बीना देवी को 54 और सतीश कुमार को केवल 34 तथा चार वोट नोटा को पड़े। बता दें कि नगर पंचायत में कुल सात सदस्य है । वर्तमान में नगर पंचायत में भाजपा समर्थित अध्यक्ष कार्यरत है । कांग्रेस समर्थित सदस्य रणजीत के जीत जाने से नगर पंचायत में समीकरण बिगड़ सकते है । इनके विजय होने से अब नगर पंचायत मे कांग्रेस और भाजपा समर्थित तीन तीन सदस्य हो गए है । इसके अलावा एक निर्दलीय सदस्य है । अगर निर्दलीय सदस्य कांग्रेस समर्थित सदस्यों को अपना समर्थन देते है तो नगर पंचायत में पासा पलट सकता है ।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17